{"_id":"69aba920b3839a5edf0af962","slug":"woman-killed-her-two-daughters-and-attempted-suicide-due-to-strained-relationship-financial-and-loneliness-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति से नहीं थी बातचीत: खराब रिश्ते, आर्थिक तंगी और अकेलापन, दो बेटियों का कत्ल कर महिला ने खुद भी उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से नहीं थी बातचीत: खराब रिश्ते, आर्थिक तंगी और अकेलापन, दो बेटियों का कत्ल कर महिला ने खुद भी उठाया ये कदम
Sat, 07 Mar 2026 01:44 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:44 PM IST
सार
दिल्ली में दो बेटियों की हत्या कर खुदकुशी की कोशिश करने वाली महिला को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि खराब रिश्ते, आर्थिक तंगी और अकेलेपन के चलते महिला ने खौफनाक कदम उठाया। पति से बातचीत बिल्कुल नहीं थी।
विज्ञापन
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में अपनी 34 और 28 साल की बेटियों की हत्या कर खुदकुशी का प्रयास करने वाली महिला (54) ने पति के साथ वर्ष से चल रहे खराब रिश्ते, पैसे की तंगी और अकेलेपन के चलते ये खौफनाक कदम उठाया था।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद शुक्रवार को पता चला कि दशकों से चले आ रहे पारिवारिक झगड़े की वजह से महिला पिछले सात-आठ वर्षों से अपने पति से बात नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद शुक्रवार को पता चला कि दशकों से चले आ रहे पारिवारिक झगड़े की वजह से महिला पिछले सात-आठ वर्षों से अपने पति से बात नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
ये महिला, 61 साल का पति, दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रही 28 साल की बेटी और 34 साल की मानसिक रूप से बीमार बेटी ग्राउंड फ्लोर पर रहती है, जबकि पति की मां पहली मंजिल पर, उसका भाई अपने परिवार के साथ तीसरी मंजिल पर और बहन अपने बेटे के साथ चौथी मंजिल पर रहती थी।
पति के पिता की महामारी के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को शाम करीब 6 बजे, पुलिस को मालवीय नगर के एफ-ब्लॉक में रहने वाले एक 61 साल के आदमी का कॉल आया, जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी और बेटियां दरवाजा नहीं खोल रही थी।
फिनाइल और कपूर का मिक्सचर पी लिया
पुलिस को शुरूआती जांच में व जो मौके पर मिला है उससे पता लगा है कि महिला ने फिनाइल और कपूर का मिक्सचर पीया था। मां की कलाई भी कटी हुई थी।
पुलिस को शुरूआती जांच में व जो मौके पर मिला है उससे पता लगा है कि महिला ने फिनाइल और कपूर का मिक्सचर पीया था। मां की कलाई भी कटी हुई थी।
यह भी शक है कि पहले बड़ी बेटी को मारा गया और फिर महिला और छोटी बेटी ने खुद को कमरे में बंद करके जान दे दी। छोटी बेटी की गर्दन पर कई निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि बेटियों की मौत कैसे हुई है।