{"_id":"5baa66f9867a557ec232dad9","slug":"woman-killed-her-sautan-in-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति घर में लाया सौतन, नाराज पत्नी ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, बस एक गलती से पहुंची जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति घर में लाया सौतन, नाराज पत्नी ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, बस एक गलती से पहुंची जेल
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी लाल कॉलोनी में एक महिला ने अपनी सौतन के सिर पर सिलबट्टे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। शव को बोरे में भरकर कमरे में रख दिया। 24 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी जब शव को ठिकाने नहीं लगा सकी तो पड़ोसी को सारा राज बता दिया। पड़ोसी ने ही पुलिस को सूचना दी। शव कब्जे में लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बिहार निवासी सनोज पासवान पत्नी सीमा (25) और 3 बच्चों के साथ देवीलाल कॉलोनी में किराये के घर में रहता है। करीब चार साल पहले मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी पूजा (30) के पति का निधन हो गया था। पूजा और सनोज एक-दूसरे को पहले से जानते थे।
विज्ञापन
पति की मौत के बाद वह सनोज के घर रहने के लिए आ गई। पूजा के दो बच्चे भी हैं, जिन्हें उसने अपने मायके में मां-बाप के पास छोड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद पूजा ने सनोज से शादी कर ली। सनोज दोनों पत्नियों के साथ यहां रह रहा था। करीब 10 दिन पहले वह अपने तीन बच्चों को लेकर बिहार चला गया था।
विज्ञापन
इसी दौरान दोनों पत्नियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसमें पूजा ने सीमा के सिर पर सिलबट्टे से ताबड़तोड़ कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। वह शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थी, लेकिन मौका नहीं मिला तो पड़ोस के कमरे में रहने वाले केयर टेकर अजय कुमार को पूरा वाकया बता दिया। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उधर, मृतक के पति को सूचना दी गई है। उसके गुरुग्राम पहुंचते ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।-सुभाष बोकन, पुलिस प्रवक्ता
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उधर, मृतक के पति को सूचना दी गई है। उसके गुरुग्राम पहुंचते ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।-सुभाष बोकन, पुलिस प्रवक्ता