{"_id":"5b4e23fa4f1c1b3a748b54e4","slug":"woman-killed-by-brother-in-law-and-his-two-friends-in-badarpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मायके में विधवा की चाकू से गोदकर हत्या, दो महीने पहले ही पति ने लगाई थी फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मायके में विधवा की चाकू से गोदकर हत्या, दो महीने पहले ही पति ने लगाई थी फांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर इलाके में जेठ ने दो साथियों संग विधवा को मायके में जाकर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। महिला की शिनाख्त भूमिका (17) के रूप में की गई है।
दरअसल, इसी साल भूमिका ने फरीदाबाद निवासी आयुष (20) से प्रेम विवाह किया था। लेकिन दो माह पूर्व आयुष ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। आयुष के बड़े भाई अमित को लगता था कि उसके भाई ने भूमिका की वजह से आत्मघाती कदम उठाया है।
पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद भूमिका का शव परिवार को सौंप दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक भूमिका अपने परिवार के साथ शिव मंदिर वाली गली, ताजपुर की पहाड़ी, बदरपुर में रहती थी।
विज्ञापन
परिवार में मां सीमा, पिता, नाना-नानी हैं। भूमिका का परिवार उसके नाना-नानी के घर ही रहता है। इसी साल की शुरूआत में भूमिका ने अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ फरीदाबाद निवासी आयुष से प्रेम विवाह कर लिया था।

आयुष के मरने के बाद वह बदरपुर में आकर रहने लगी थी। आयुष का परिवार भूमिका से काफी खफा था। आरोप है कि सोमवार शाम को भूमिका का जेठ अमित दो अन्य युवकों के साथ उसके घर पहुंचा।
इसके बाद अमित ने घर का जबरन दरवाजा खुलवाया और सामने आई भूमिका पर लपका तो वह भागने लगी। इसके बाद आरोपियों ने उसे दबोच लिया घर के अंदर जीने पर ही उसे चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी भाग गए।
इधर 7.46 बजे भूमिका के नाना ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद भूमिका का शव परिजनों को सौंप दिया है।