फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman killed and thrown from 18th floor in greater noida

ग्रेटर नोएडाः महिला की हत्या कर 18वीं मंजिल से फेंका शव 

Mon, 04 Nov 2019 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Nov 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
Woman killed and thrown from 18th floor in greater noida
एवीजे हाइट्स सोसायटी - फोटो : अमर उजाला

एवीजे हाइटस सोसायटी निवासी युवक ने फ्लैट में महिला की हत्या कर दी। रात भर महिला का शव छिपाये रखा। रविवार सुबह 18वीं मंजिल से शव फेेंककर फरार हो गया। सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


रविवार देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मामले में सोसायटी के दूसरे फ्लैट में रहने वाले आरोपी के भाई से भी पूछताछ की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बिहार निवासी मुमताज खान तीन दिन पहले ही महिला को फ्लैट में लेकर आया था। 
विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह लगभग 6:30 बजे सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों ने एक महिला को 18 मंजिल से धक्का देने की सूचना दी थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक फरार हो चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने 18वीं मंजिल पर पहुंचकर पड़ताल की। मुमताज खां के भाई-भाभी भी दूसरे फ्लैट में मौजूद थे। उनसे भी पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस को जानकारी मिली कि मुमताज खां तीन दिन पहले महिला को सोसायटी स्थित अपने फ्लैट पर लेकर आया था। महिला तब से यहीं रह रही थी लेकिन शनिवार शाम किसी बात पर दोनों का विवाद हुआ था। 

फ्लैट में मिले खून के निशान से हुई हत्या की पुष्टि 
पुलिस ने जब मुमताज खां के फ्लैट की जांच की तो वहां पर खून के निशान दिखे। पुलिस के मुताबिक निशान कुछ घंटें पुराने दिख रहे थे। पुलिस खून के निशान देखकर हत्या कर शव को फेंकने की बात कह रही है। पुलिस अब आरोपी मुमताज खान की तलाश में जुट गई है। 


महिला की हत्या कर शव 18वीं मंजिल से फेंकने की जानकारी मिली है। मुमताज नाम का युवक दो-तीन दिन पहले ही महिला को लेकर आया था। मुमताज का भाई भी महिला का नाम पता नहीं बता पाया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
- रणविजय सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed