{"_id":"6ed808bcc5e1c75676fccc9bfd46b7e5","slug":"woman-judge-urges-to-suicide-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए उकसाती थी महिला जज, देती थी भद्दी गालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के लिए उकसाती थी महिला जज, देती थी भद्दी गालियां
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 Sep 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की एक अदालत की महिला जज पर एक कर्मचारी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। कोर्ट स्टाफ के एक कर्मचारी के मुताबिक महिला जज ने उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया साथ ही उसे आत्महत्या के लिए भी मजबूर किया है।
विज्ञापन
जिसके चलते वह दुखी और तनाव में है। पीड़ित ने जिला और सत्र न्यायलय तीस हजारी में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि कई बार मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने उसे चैंबर में घंटो खड़े रखा है।
विज्ञापन
उनका कहना था कि वह उनके आदेश से बंधा है और इसका पालन करने के लिए बाध्य है। इतना ही नहीं जब पीड़ित उनसे ऐसा बर्ताव न करने की अपील करता था तो महिला जज कहती थी कि अगर इससे बचना है तो खिड़की से बाहर कूद जाओ और आत्महत्या कर लो।
विज्ञापन
'गालियों इतनी भद्दी कि नहीं बता सकता'
पीड़ित के मुताबिक महिला जज उसे स्टाफ के सामने और चैंबर्स में गंदी गालियां देती थी और कहती थी कि उससे पहले भी एक कर्मचारी आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। उसका भी यही हाल होगा।
सूत्रों के मुताबिक महिला जज के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में जिला जज के सामने 17 सितंबर को मामला दर्ज कर किया गया। पीडित ने महिला जज के ट्रांस्फर की भी अपील की है।
स्टाफ कर्मचारी ने बताया कि कल उसके साथ हद तब हो गई जब महिला जज ने उसे अपने चैंबर में बुलाकर बेवजह गाली देना शुरू कर दिया।
उसे दी गई गालियों इतनी भददी थी कि वह खुद भी नहीं बता सकता। दिसंबर में महिला जज ने एक बार उसे इतना प्रताड़ित किया कि उसे दवाई की जरूरत पड़ी।
साभार-टाइम्सऑफइंडिया