फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman infected eight, these patients met 900 people, all quarantine

महिला ने आठ को किया संक्रमित, 900 लोगों से मिले ये मरीज, सभी क्वारंटीन

Thu, 26 Mar 2020 06:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Mar 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Woman infected eight, these patients met 900 people, all quarantine
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित एल ब्लॉक में अब महिला से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो चुकी है। मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर की पत्नी और बेटी भी कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई हैं। अब तक आठ मरीजों के संपर्क में तकरीबन 900 लोग से भी ज्यादा आ चुके हैं। सरकार ने इन सभी लोगों को 14 दिन के लिए घरों में ही रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


वहीं मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर से इलाज कराने वाले सभी मरीजों से बुखार मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील भी की गई है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि मौजपुर के एक मोहल्ला क्लीनिक में जो डॉक्टर कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आया था, उसके संपर्क में आने वाले 800 लोगों को 14 दिन के क्वारंटीन में रखा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 36 हो चुकी है। इनमें एक विदेशी है तो वहीं 6 मरीज ठीक हो घर जा चुके हैं। एक की मौत हुई है।
विज्ञापन


जैन ने बताया कि मौजपुर के मोहनपुरी इलाके के मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर एक महिला के इलाज के दौरान संक्रमित हो गए थे और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ऐसे में यह आदेश दिए गए थे कि 12 मार्च से 18 मार्च के बीच जो लोग मोहल्ला क्लीनिक में इलाज के लिए आए थे, वह खुद को 14 दिनों तक अपने घरों में सुरक्षित रखें या फिर आसपास के स्वास्थ्य अधिकारी को फोन करें। ऐसे में 800 लोगों का पता चला है जो डॉक्टर से इलाज करवाने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे आठ लोग आए कोरोना की चपेट में
10 मार्च: एल ब्लॉक, दिलशाद गार्डन निवासी महिला दुबई से वापस आई।
12 मार्चः जुकाम, बुखार होने पर मौजपुर के मोहल्ला क्लीनिक में जांच कराने पहुंची।
17 मार्चः महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि।
20 मार्चः महिला के भाई और उसकी मां में भी मिला वायरस।
21 मार्चः महिला की दोनों बेटियों को वायरस हुआ।
22 मार्चः मौजपुर मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर को हुआ संक्रमण।
25 मार्चः डॉक्टर की बेटी और पत्नी में मिला संक्रमण।

सफदरजंग में भर्ती डॉक्टर की हालत स्थिर
जीटीबी से सफदरजंग अस्पताल रैफर होने के बाद संक्रमित डॉक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है। आईसीयू से बाहर आ चुके हैं और अब बात कर पा रहे हैं। उनका ब्लड प्रेशर ठीक है, लंग्स ठीक काम कर रहा है, लेकिन उन्हें अभी भी फीवर और खांसी की दिक्कत है। 


डॉक्टर के घर के बाहर कोरोना होम क्वारंटीन का पर्चा लगा दिया है, पर्चे में लिखा है कि आप सभी लोगों को सूचित किया जाता है कि मोहनपुरी, मौजपुर दिल्ली मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसलिए वे सभी मरीज और लोग जो 12 मार्च से 18 मार्च के बीच उनसे इलाज कराने आए या अन्य तरह से उनके संपर्क में आए वो खुद को 15 दिनों तक अपने घरों में सुरक्षित रखें। यदि कोरोना वायरस के लक्षण पता चलें तो तुरंत कंट्रोल रूम, डीडीएमए, जिला शाहदरा एफ ब्लॉक में रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed