{"_id":"632d26dbe116ce47f41eaf43","slug":"woman-held-hostage-and-robbed-in-dilshad-garden","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: दिलशाद गार्डन में महिला को बंधक बनाकर लूट, आरोपियों की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: दिलशाद गार्डन में महिला को बंधक बनाकर लूट, आरोपियों की तलाश में पुलिस
Fri, 23 Sep 2022 08:55 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 23 Sep 2022 08:55 AM IST
सार
शाहदरा जिले के दिलशाद गार्डन इलाके में महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बदमाश 5 लाख रुपए कैश और इतनी ही रकम की जूलरी ले फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहदरा जिले के दिलशाद गार्डन इलाके में बृहस्पतिवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने घर में मौजूद बीमार महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने महिला के हाथ पैर बांधने के बाद घर में रखे पांच लाख रुपए कैश और इतनी ही रकम की जूलरी लूट ली।
विज्ञापन
घटना के समय महिला का पति और बेटी मॉर्निंग वॉक के लिए बाहर गए थे। वह जब वापस लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर सीमापुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित राकेश गुप्ता अपने परिवार के साथ दिलशाद गार्डन इलाके में डियर पार्क के पास रहते हैं। राकेश घर में ही साड़ी की दुकान चलाने के अलावा अपना कार सर्विस सेंटर भी चलाते हैं। घर में राकेश के अलावा इनकी बीमार पत्नी और एक बेटी है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 5.30 बजे राकेश अपनी बेटी के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए पास के एक पार्क में चले गए। सुबह करीब 7 बजे दोनों जब वापस लौटे तो घर के मेन गेट का दरवाजा खुला हुआ था। राकेश घर में दाखिल हुए तो देखा कि कमरे में उनकी पत्नी के हाथ पैर बंधे हुए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
दूसरे कमरे में रखी अलमारियों के दरवाजे खुले हुए थे। उसमें रखा 5 लाख रुपए कैश और इतनी ही रकम की जूलरी गायब थी। राकेश ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को मामले में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। उसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।