{"_id":"5f047cee8ebc3e42bd4da392","slug":"woman-harassed-by-dowry-taunts-commits-suicide-police-registers-case-and-arrests-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : दहेज के तानों से परेशान महिला ने की खुदकुशी, पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को किया गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : दहेज के तानों से परेशान महिला ने की खुदकुशी, पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को किया गिरफ्तार
Tue, 07 Jul 2020 07:17 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 07 Jul 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
शादी में उचित दहेज नहीं लाने के तानों से परेशान होकर एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, महिला के मायके वालों के बयान पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पति के परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार भरतपुर, राजस्थान की रहने वाली अंजू (23) की चिराग दिल्ली, मालवीय नगर में रहने वाले अनिकेत से फरवरी, 2018 में शादी हुई थी। अनिकेत सेल्समैन का काम करता है।
विज्ञापन
अंजू के मायके वालों का कहना है कि उन्होंने शादी में अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग और दहेज मांगने लग गए थे। दहेज नहीं लाने पर अंजू को ताने देते थे। अंजू उन्हें फोन कर यह बताती थी। सोमवार रात को अंजू ने चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन