फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman group misdeed on platform of New Delhi railway station four accused arrested

शर्मसार हुई दिल्ली: रेलवे कर्मियों ने नई दिल्ली स्टेशन पर महिला से की हैवानियत, दहला देगी पीड़िता की आपबीती

Sat, 23 Jul 2022 06:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 23 Jul 2022 06:35 PM IST
सार

नौकरी का झांसा देकर महिला से दोस्ती करने के बाद उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। रेलवे के विद्युत रखरखाव विभाग में कार्यरत चार कर्मचारियों ने ही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Woman group misdeed on platform of New Delhi railway station four accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। नौकरी का झांसा देकर महिला से दोस्ती करने के बाद उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। रेलवे के विद्युत रखरखाव विभाग में कार्यरत चार कर्मचारियों ने ही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मुख्य आरोपी ने बेटे के जन्मदिन की पार्टी के बहाने महिला को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बुलाकर उसके साथ हैवानियत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में शामिल मुख्य आरोपी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रेलवे ने भी मामले में कार्रवाई करते हुए एक तकनीशियन समेत तीन खलासी को हटा दिया है। 

विज्ञापन

पति से अलग फरीदाबाद में रहती है पीड़िता
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार भोर पहर साढ़े तीन बजे एक महिला ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी प्लेटफॉर्म पर पहुंचे। 30 वर्षीय महिला ने बताया कि वह अपने पति से अलग फरीदाबाद में रहती है। उनका तलाक का मामला अदालत में लंबित है। करीब दो साल पहले अपने एक दोस्त के जरिए उसकी मुलाकात सतीश नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। सतीश ने बताया कि वह रेलवे में कार्यरत है। वह उसे नौकरी दिला सकता है। उसके बाद उसकी सतीश से लगातार फोन पर बात होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की जन्मदिन पार्टी के बहाने आरोपी ने बुलाया दिल्ली
महिला का आरोप है कि 21 जुलाई को सतीश ने उसे फोन कर बताया कि उसके बेटे का जन्मदिन है और उसने नया मकान खरीदा है। इसको लेकर वह घर पर छोटी सी पार्टी कर रहा है। उसने महिला को पार्टी में आने का न्योता दिया। वह पार्टी में शामिल होने के लिए रात साढ़े दस बजे मेट्रो से कीर्ति नगर पहुंची। जहां से सतीश उसे लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर पहुंचा। सतीश ने उसे प्लेटफॉर्म पर बने बिजली कर्मचारियों के कमरे में बैठा दिया। कुछ देर बाद वह अपने तीन साथियों के साथ वहां आया। एक साथी के साथ वह कमरे में घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जबकि उसके दो साथी बाहर पहरा दे रहे थे। सतीश और उसके एक साथी ने मारपीट कर महिला से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार
महिला की काउंसलिंग करवाने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया और उसकी शिकायत पर मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के दो घंटे बाद ही पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव जंदखेड़ा सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी सतीश कुमार, पंजाबीबाग दिल्ली निवासी विनोद कुमार, जयपुर राजस्थान निवासी मंगल चंद मीणा और खिचड़ीपुर दिल्ली निवासी जगदीश के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed