फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman gave birth in the toilet of the metro station.

मेट्रो स्टेशन के टॉयलेट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Sun, 20 Sep 2015 01:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Sep 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
Woman gave birth in the toilet of the metro station.

गुड़गांव से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन आते समय एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। उसकी हालत देखकर परिजन उसे वापस घर ले जाने लगे, लेकिन साकेत मेट्रो स्टेशन पहुंचते-पहुंचते प्रसव पीड़ा बढ़ गई।

विज्ञापन


उसे साकेत मेट्रो स्टेशन पर उतारा गया, जहां टॉयलेट में ही उसने बच्चे को जन्म दिया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पीसीआर वैन की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला व बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। डीसीपी जितेंद्र मणी ने बताया कि पिंकी (28) परिवार के साथ गुड़गांव इलाके में रहती है। उसका पति राम संजीवन डेयरी में मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साकेत पहुंचते ही बिगड़ गई तबीयत

Woman gave birth in the toilet of the metro station.

पिंकी का मायका पंजाब के अंबाला में है। शनिवार शाम करीब 5.30 बजे पिंकी पति के साथ अंबाला जाने के लिए घर से निकली। वह सिकंदरपुर स्टेशन से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन आने के लिए मेट्रो में सवार हुई।

चांदनी चौक के पास पहुंचने पर उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। राम संजीवन ने जब उसकी हालत देखी तो वह उसे वापस गुड़गांव ले जाने लगा। लेकिन साकेत तक पहुंचते-पहुंचते पिंकी की तबीयत बिगड़ गई।

राम संजीवन ने उसे साकेत मेट्रो स्टेशन पर ही उतार लिया। इस बीच दर्द अधिक होने की वजह से उसे अन्य लोगों की मदद से शौचालय ले गया।

जहां पिंकी ने एक बच्चे को जन्म दिया। खबर मिलते ही मेट्रो पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीसीआर की मदद से पिंकी को नजदीकी रूरल मेडीकेयर सेंटर में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed