फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman gangraped in temple.

पार्क में गयी युवती से मंदिर में ले जाकर किया गैंगरेप

Tue, 23 Dec 2014 08:22 PM IST
Updated Tue, 23 Dec 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
woman gangraped in temple.

अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषी युवकों को दस-दस साल कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने पीड़िता के बयान को विश्वसनीय मानते हुए अपना फैसला सुनाया।

विज्ञापन


पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि  वह एक पार्क में गई थी वहां पर महेंद्र व विनय ने उसे एक मंदिर में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया। उसे पूरी रात मंदिर में बंधक बना कर रखा। उसके बाद महेंद्र उसे अपने घर ले गया। वहां पर महेंद्र की मां ने उसे बंधक बना कर रखा।
विज्ञापन


अभियोजन के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने 26 मार्च 2010 को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट हरि नगर थाने में दर्ज करवाई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने लड़की को अगले दिन कोटला विहार स्थित महेंद्र के घर से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें इससे पहले रविवार को दिल्ली में दूसरी क्लास की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था जिसक वजह से बच्ची स्कूल जाने से डर रही थी। क्या थी खबर पढ़े आगे।

बाथरुम में करता था दूसरी क्लास की बच्ची से छेड़छाड़

woman gangraped in temple.

मध्य दिल्ली के नामी पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा की बच्ची के साथ स्कूल परिसर में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 50 वर्षीय माली छुट्टी के बाद सात साल की मासूम के साथ जान से मारने की धमकी देकर छेड़छाड़ कर रहा था। बच्ची ने स्कूल जाने से मना किया तो परिवार को वारदात की जानकारी हुई थी।

पुलिस के मुताबिक बच्ची परिवार के साथ आनंद पर्वत इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। बच्ची दूसरी कक्षा की छात्रा है। बच्ची को छुट्टी के बाद उसके अभिभावक लेने आते थे। कई बार देर हो जाने पर आरोपी शंकर बच्ची को स्कूल के टॉयलेट में ले जाकर छेड़छाड़ करता था। किसी को कुछ भी बताने पर वह बच्ची को कैंची से वारकर हत्या करने की धमकी देता था।

पुलिस की मानें तो सिलसिला पिछले काफी दिनों से चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से बच्ची स्कूल जाने से आना-कानी कर रही थी। मां के पूछने पर उसने सारी बात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed