फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman filed a complaint of assault and physical harassment against her husband and his family members In Palwa

ससुराल नहीं, ये यातनागृह: पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, ससुरालियों ने लगवाए CCTV कैमरे, यहीं न रुके दरिंदे

Thu, 06 Jul 2023 04:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल (हरियाणा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 06 Jul 2023 04:39 PM IST
सार

महिला ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया है कि शराब पीकर उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और उसे जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती।

विज्ञापन
Woman filed a complaint of assault and physical harassment against her husband and his family members In Palwa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के पलवल में अप्राकृतिक यौन शोषण का विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। आरोपी पति ने जहरीला पदार्थ खिलाकर व रस्सी से गला घोंटकर जान से मारने की प्रयास किया। विवाहिता ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। कैंप थाना पुलिस ने मामले में विवाहिता की शिकायत पर पति सहित अनय ससुरालजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  अभी तक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2019 में उसकी शादी होडल निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति शराब पीने का आदि है। शराब पीकर उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और उसे जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती। उसने ससुरालजनों को आपबीती बताई तो उन्होंने भी पति का साथ दिया और उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालजनों ने उस पर नजर रखने के लिए कमरे में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। उसने कैमरे हटवाने के बारे में ससुरालजनों से कहा तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद वर्ष 2021 में उसे एक बेटा पैदा हुआ। पीड़िता के अनुसार बीती 26 जून को उसका पति शराब पीकर आया और उसके साथ मारपीट की। उसने इसकी सूचना के 112 नंबर पर पुलिस को दी। पड़ोसियों ने फोन कर उसके भाई को ससुराल बुला लिया। उसके बाद उसका भाई उसे अपने साथ लेकर मायके चला गया और उसने अपना इलाज जिला नागरिक अस्पताल में कराया। इसी दिन शाम को उसका भाई उसे समझा-बुझाकर उसकी ससुराल छोड़ आया। 

विज्ञापन

इसके बाद 27 जून को उसके पति ने उसके साथ फिर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया। पति ने उसके गले में रस्सी डालकर गला घोंट दिया। उसने मुश्किल से अपनी जान बचाई और घर से भागकर अपने मायके में फोन किया।  इसके बाद उसके परिजन मायके ले आए और नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति, सास. ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed