फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman fell from balcony in Kirti Nagar and was seriously injured in delhi crime

दिल्ली में वारदात: खून से लथपथ मिली महिला, CCTV खंगाले... पुलिस के उड़े होश; जांच रिपोर्ट से चौंक जाएंगे आप भी

Fri, 08 Nov 2024 07:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 07:24 PM IST
सार

दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके के सीसीटीवी कैमरे की जांच में एक टैंट हाउस की पहली मंजिल की बालकनी से संदिग्ध हालत में गिरते दिखी। घायल होने पर उठकर कुछ दूर चलने के बाद महिला गली में बेहोश हो गई। महिला बयान देने की हालत में नहीं है।

विज्ञापन
woman fell from balcony in Kirti Nagar and was seriously injured in delhi crime
दिल्ली में खून से लथपथ मिली महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कीर्ति नगर इलाके में बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध हालत में 35 साल की एक महिला टेंट हाउस की पहली मंजिल की बालकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला खून से लथपथ हालत में गली में मिली। महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला अभी बयान देने की हालत में नहीं है। महिला का अभी शिनाख्त नहीं हो पाया है। मेडिकल जांच में महिला के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर मामले की तफ्तीश कर रही है। साथ ही महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात 1.15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कीर्ति नगर के एक गली में महिला पड़ी है और उसके शरीर से खून निकल रहा है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को अचेत अवस्था में एक अज्ञात महिला मिली। पुलिस ने तुरंत घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने की कोशिश की गई। लेकिन लोगों ने बताया कि उन्होंने उसे कभी इस इलाके में नहीं देखा था। पुलिस ने महिला के आने की दिशा की जांच की। इस दौरान पुलिस को एक जगह पर खून और टूटी हुई चूड़ियां बिखरी हुई मिली। पुलिस ने आस पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसमें देखा गया कि महिला कई घरों के दरवाजे पीटने के बाद एक टेंट हाउस की खुली सीढ़ी में घुसी तथा प्रथम तल पर खुली बालकनी से नीचे गिर गई। उसके बाद वह उठकर कुछ दूर तक चली और फिर बेहोश होकर गिर गई।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मेडिकल जांच में पता चला है कि महिला नशे की हालत में थी। अभी तक की मेडिकल जांच में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला अभी बयान देने की हालत में नहीं है। महिला के किसी परिवार वालों ने भी पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद ही उसकी पहचान हो पाएगी। साथ ही वह वहां कैसे पहुंची, इसका भी खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed