{"_id":"5b9896a3867a557ec86b9c26","slug":"woman-duped-businessmen-and-shopkeepers-as-rbi-agent","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैं आरबीआई से हूं, आपके यहां लगेगी एटीएम मशीन', इसके बाद...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'मैं आरबीआई से हूं, आपके यहां लगेगी एटीएम मशीन', इसके बाद...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक महिला ठग को गिरफ्तार किया है। यह महिला व्यापारियों और दुकानदारों को उनकी प्रॉपर्टी में एटीएम मशीन लगवाने का झांसा देकर उन्हें ठगती थी।
विज्ञापन
31 वर्षीय आरोपी महिला खुद को आरबीआई का एजेंट बताकर लोगों से उनके घर या दुकान में एटीएम मशीन या मोबाइल टावर लगवाने का लालच देकर उन्हें ठगती थी। आरोपी महिला का नाम कंचन बत्रा है। पुलिस ने उसपर आईपीसी की धारा 420(धोखाधड़ी) और धारा 406 के तहत मामला दर्ज किया है। महिला का साथी फरार है।
विज्ञापन
इसी साल मार्च में पहाड़गंज के एक दुकानदार ने 1.7 लाख की ठगी की शिकायत दी थी। उससे इस महिला ने वादा किया था कि वह उसके दुकान पर एटीम मशीन लगवा देगी। सर्वे के नाम पर वह महिला उसके दुकान पर आई और 84000 रुपए का सिक्योरिटी अमाउंट लेकर उससे रसीद भी दी थी। उसने दुकानदार को यह भरोसा दिलाया कि जल्द ही उसके पास अप्रूवल लेटर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
दुकानदार ने कुछ समय तक इंतजार किया लेकिन बाद में उसे कॉल किया तो उन्होंने कुछ समय बाद दुकानदार का फोन उठाना ही बंद कर दिया। इसके बाद दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दी।