{"_id":"5fb8d97c8ebc3e9be55bc530","slug":"woman-drug-smuggler-arrested-smack-worth-five-lakh-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार : पांच लाख कीमत का स्मैक बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार : पांच लाख कीमत का स्मैक बरामद
Sat, 21 Nov 2020 02:40 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 21 Nov 2020 02:40 PM IST
सार
- तीन दिन पहले पुलिस ने एक अन्य महिला तस्कर को किया था गिरफ्तार
विज्ञापन
ड्रग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस थाना पुलिस ने महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 50 ग्राम स्मैक मिला है। जिसकी कीमत पांच लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस महिला से पूछताछ कर धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि पकड़ी गयी महिला तस्कर की पहचान मजनू का टीला निवासी किरण(37) के रूप में हुई है।
उसका पति ऑटो चालक है और उसकी दो बेटी और एक बेटा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि किरण सिविल लाइंस थाने के घोषित बदमाश कृष्णा से स्मैक खरीदकर उसे अन्य लोगों को बेचती है। पुलिस कृष्णा की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार 16 नवंबर को मजनू का टीला चौकी प्रभारी दीपक ने एक महिला को स्मैक बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
उसकी पहचान मीना के रूप में हुई। उसके पास से पुलिस ने 103 ग्राम स्मैक बरामद किया। मीना ने बताया कि उसने स्मैक को किरण से खरीदा था। उसके बाद से पुलिस किरण की तलाश कर रही थी। 18 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि किरण तिमारपुर इलाके से बस पकड़कर दिल्ली से बाहर भागने का प्रयास कर रही है। इस सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।