फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman dragged during a pounce in delhi

झपटमारी के दौरान महिला को घसीटा, बाइक सवार बदमाशों की करतूत

Sat, 28 Sep 2019 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Sep 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
Woman dragged during a pounce in delhi
क्राइम

मादीपुर इलाके में शुक्रवार तड़के बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक पत्रकार की मां का बैग झपटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को करीब 15 मीटर तक घसीटा। इससे उनके हाथ-पैर और सिर में चोट लगी। 

विज्ञापन


लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश बैग छोड़कर भाग निकले। चौकी में पुलिस ने मामला रफा-दफा करने की कोशिश की। बाद में उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मादीपुर में बेटे के साथ रहने वाली उर्मिला भामरी (54) कई साल से सुबह घर से झंडेवालान मंदिर में दर्शन करने जाती हैं। शुक्रवार तड़के भी वे घर से निकलीं और मादीपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और उनके हाथ से बैग छीनने लगे। उर्मिला के विरोध करने पर बदमाश उन्हें करीब 15 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने शोर मचाना शुरू किया तो बदमाश फरार हो गए। उर्मिला घर पहुंचीं और बेटे को जानकारी दी। बेटे ने जाकर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed