फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Narela industrial area of Delhi

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: चार साल पहले हुआ प्यार... फिर दोनों ने रचाई शादी; अब महिला की मौत और पति फरार

Tue, 17 Dec 2024 09:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Dec 2024 09:44 PM IST
सार

जांच में पुलिस को पता चला कि दोनों ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों एक ही फैक्टरी में काम करते थे। जहां दोनों के बीच प्यार हुआ था।

विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Narela industrial area of Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। परिवार वालों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसडीएम मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त सबीना के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह बवाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित झुग्गी बस्ती में महिला की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक झुग्गी में 26 साल की सबीना मृतावस्था में पड़ी थी। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

जांच के दौरान सबीना के परिवार वालों ने उसके पति शाने आलम पर हत्या करने का आरोप लगाया। परिवार वालों ने बताया कि शाने आलम ने सुबह में सबीना के पिता को फोन कर बताया था कि उसका सबीना से झगड़ा हो गया है और वह जा रहा है। शक होने पर परिवार वाले जब सबीना के घर पहुंचे तो उसे मृत देखकर चौंक गए। आशंका है कि झगड़े के दौरान पति ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है। 

जांच में पुलिस को पता चला कि दोनों ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों एक ही फैक्टरी में काम करते थे। जहां दोनों के बीच प्यार हुआ था। परिवार वालों के मुताबिक उनके कोई बच्चा नहीं है। परिवार वालों ने बताया कि कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा, लेकिन बात में छोटी छोटी बातों पर दोनों के बीच झगड़ा रहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed