फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman dies in house collapse at bilaspur

रात में सोने के दौरान गिरा कच्चा मकान, पत्नी की मौत पति गंभीर

Sat, 01 Sep 2018 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 01 Sep 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
woman dies in house collapse at bilaspur
मोहल्ला सिरजेखानी में शुक्रवार रात एक कच्चा मकान ढहने से पति-पत्नी मलबे में दब गए। हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति को गंभीर चोटें आई हैं। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


कदीर अब्बासी (48) पत्नी शकीला (45) और सात बच्चों के साथ मोहल्ला सिरजेखानी में रहता है। कदीर बुग्गी चलाकर अपने परिवार का लालन पालन करता है। शुक्रवार रात दोनों घर में सोए हुए थे। करीब 11 बजे अचानक उनका घर ढह गया। 
विज्ञापन


कदीर के परिवार में पांच लड़कियां व दो लड़के हैं। एक लड़का व एक लड़की पड़ोसी बड़े भाई सगीर के यहां सो रहे थे। मकान गिरने की आवाज से पूरा मोहल्ला घटनास्थल पर पहुंचा। लोगों ने देखा कि कदीर व शकीला मलबे में दबे हैं। लोगों ने ईंटें व मिट्टी को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने शकीला को मृत घोषित कर दिया। शनिवार दोपहर बाद उसे दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदारी में गए थे बच्चे, बची जान
कदीर के पांच बच्चे रिश्तेदारी में शादी होने के कारण कस्बे से बाहर गए हुए थे। यदि बच्चे भी घर में होते तो और बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद तहसील सदर संजय मिश्रा, लेखपाल विकास कुमार तथा थानाध्यक्ष फरमूद अली पुंडीर भी घटनास्थल पर पहुंचे। कस्बे के चेयरमैन साबिर अली कुरैशी ने पीड़ित परिवार को तत्काल दस हजार रुपये आर्थिक मदद की। तहसीलदार संजय मिश्रा ने कहा कि वह शासन से मदद का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed