फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman dies in entangled in lift.

लिफ्ट में फंसकर सात मंजिल घिसटी महिला

Fri, 15 Aug 2014 07:36 AM IST
Updated Fri, 15 Aug 2014 07:36 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in entangled in lift.

दिल्ली के वसुंधरा एंक्लेव स्थित अभिमन्यु अपार्टमेंट की लिफ्ट में फंसकर बृहस्पतिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरी मंजिल से लिफ्ट में सवार होते समय उनका पैर फंस गया।

विज्ञापन


पुलिस और दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सत्या गुप्ता (70) परिवार के साथ 209/210, अभिमन्यु अपार्टमेंट, वसुंधरा एंक्लेव में रहती थीं। उनके परिवार में पति बलराज गुप्ता के अलावा चार बेटे और एक बेटी है।

विज्ञापन

दूसरी मंजिल से लिफ्ट में चढ़ी थी

Woman dies in entangled in lift.

परिवार के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से बाजार के लिए निकली थी। नीचे जाने के लिए वह दूसरी मंजिल से लिफ्ट में सवार हुई। अचानक उनका एक पैर लिफ्ट में फंस गया।

लिफ्ट नीचे जाने की बजाए ऊपर जाने लगी। लिफ्ट छठी और सातवीं मंजिल के बीच जाकर फंस गई। सुबह करीब 11.30 बजे लोगों ने जब लिफ्ट न चलने पर छानबीन की तो उन्हें खून दिखाई दिया।

झांककर देखने पर उन्हें कोई फंसा हुआ दिखाई दिया। मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। किसी तरह सत्या को लिफ्ट से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस सोसायटी के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed