फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman dies after saree gets entangled in Delhi Metro coach gate

दिल्ली मेट्रो में बड़ा हादसा: कोच के गेट में फंसी महिला की साड़ी, ट्रैक पर गिरी, इलाज के दौरान हुई मौत

Sat, 16 Dec 2023 08:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 16 Dec 2023 08:20 PM IST
सार

महिला की मौत के बाद आनन-फानन में मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में कमेटी गठित कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कमेटी की रिपोर्ट आने से पहले मेट्रो प्रशासन इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहा है।

विज्ञापन
Woman dies after saree gets entangled in Delhi Metro coach gate
delhi metro - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली मेट्रो के इतिहास में बड़ा हादसा सामने आया है। इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर रेड लाइन मेट्रो कोच के गेट में साड़ी समेत गरम कपड़े फंसने से घायल महिला की शनिवार इलाज के दौरान मौत हो गई। सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी में महिला का शव सुरक्षित रखवा दिया गया है। रविवार इसका पोस्टमार्टम होगा। उधर, हादसे के बाद मेट्रो प्रशासन सकते हैं। मौत के बाद आनन-फानन में मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में कमेटी गठित कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कमेटी की रिपोर्ट आने से पहले मेट्रो प्रशासन इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहा है। दूसरी तरफ नेता जी सुभाष प्लेस मेट्रो थाना पुलिस ने जांच के लिए डीएमआरसी से घटना की सीसीटीवी फुटेज मांगी है।

विज्ञापन


पूरा वाकया बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे का है। इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार दोपहर एक महिला की साड़ी मेट्रो के गेट में फंस गई। इसी दौरान ट्रेन आगे चल पड़ी। इससे महिला काफी दूर तक प्लेटफार्म पर घिसटती रही। इसे देखकर यात्री चिल्लाते रहे, लेकिन मेट्रो नहीं रूकी। प्लेटफार्म के अंतिम छोर पर लगे गेट से टकराने से महिला ट्रैक पर जा गिरी। इससे महिला के सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


इसी दौरान दूसरे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के ऑपरेटर की नजर महिला पर गई। उसने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची मेट्रो टीम ने इलाज के लिए महिला को तीन अस्पतालों से रेफर कर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया। सिर में गंभीर चोट आने से महिला बृहस्पतिवार से ही कोमा में थी। उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। शनिवार दोपहर बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त 35 वर्षीय रीना के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलत: दिल्ली के नागलोई निवासी रीना अपने दो छोटे बच्चों के साथ इलाके में रहती थी। ब्रेन ट्यूमर से उसके पति रवि की कई साल पहले मौत हो गई है। बच्चों का गुजारा करने के लिए वह इलाके में ही रेहड़ी पर सब्जी बेचती थी। बृहस्पतिवार को उसे मेरठ के बागपत रोड स्थित सूरत सिनेमा के पास अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए थाना था। दोपहर नांगलोई स्टेशन से ग्रीन लाइन की मेट्रो पकड़ी थी। इंद्रलोक स्टेशन पर मेट्रो बदलकर रेड लाइन से मोहन नगर पहुंचना था।

दोपहर 1:04 बजे उन्होंने रेड लाइन की ट्रेन पकड़ी लेकिन उनका बेटा थोड़ा पीछे छूट गया था। वह बेटे को बुलाने के लिए मेट्रो ट्रेन से बाहर निकलीं। इसी दौरान मेट्रो का दरवाजा बंद हो गया और उनका कपड़ा मेट्रो के दरवाजे में फंस गया। मेट्रो के दरवाजों में लगे सेंसर ने काम नहीं किया। इस वजह से गेट नहीं खुल पाया। गेट बंद होते ही मेट्रो ट्रेन चल पड़ी। इससे महिला भी प्लेटफार्म पर घिसटती रही। आगे प्लेटफार्म के अंतिम छोर पर छोटा गेट से टकराने के बाद महिला ट्रैक पर गिर गई। इससे उन्हें गंभीर चोट आई है। मेट्रो सुरक्षा दस्ते ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने उन्हें बाहर निकाला।

चार अस्पतालों में ले गए, लेकिन नहीं बच सकी जान
घटना के बाद महिला को अचेत अवस्था में इलाज के लिए अशोक विहार स्थित दीपचंद बंधु अस्पताल में ले जाया गया। वहां महिला मरीज को ट्यूब डालकर आक्सीजन सपोर्ट दिया गया। इसके बाद उन्हें लोकनायक और फिर आरएमएल अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। इन तीन अस्पतालों से स्थानांतरित होने के बाद उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल की इमरजेंसी में न्यूरो सर्जरी वार्ड के आइसीयू में भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला यात्री के मस्तिष्क के अलावा कालर बोन व शरीर में कई अन्य जगहों पर गंभीर फ्रैक्चर हुआ था। वह कोमा में थी।

मेट्रो ने दिए जांच के आदेश
डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक व मुख्य प्रवक्ता अनुज दयाल का कहना है कि 14 दिसंबर को इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर एक घटना घटी है। इसमें पहली नजर में लग रहा है कि एक महिला यात्री के कपड़े ट्रेन में उलझ गए, इससे वह घायल हो गई। बाद में शनिवार अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) पूरे मामले की जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed