{"_id":"b9bed561d1cd5b4e8a720b9c21c776d7","slug":"woman-dies-after-4-day-of-delivery-in-suspicious-circumstances-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के जन्म के बाद महिला की मौत, मामला संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के जन्म के बाद महिला की मौत, मामला संदिग्ध
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Aug 2014 07:14 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली की नंद नगरी इलाके में बेटे को जन्म देने के बाद मंगलवार को बीना उर्फ मीना (26) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महिला की मौत पर शक जताया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि शादी के बाद से बीना को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। वहीं ससुराल पक्ष ने सभी आरोपों से इनकार किया है। ससुराल पक्ष के लोगों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर सही इलाज नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मामले की जांच क्षेत्रीय एसडीएम कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, मीना का नवंबर, 2011 में नरेश कुमार से विवाह हुआ था। मीना की ससुराल ई-ब्लॉक नंद नगरी में है जबकि मायका मंगोलपुरी है। स्वामी दयानंद अस्पताल में अगस्त को मीना ने बेटे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
5 अगस्त को उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामला संदिग्ध लगने पर मीना के भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी।