फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman died of cutting under train

ट्रेन की रफ्तार में प्लेटफार्म से उड़ी महिला, मौत

Sun, 04 May 2014 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 04 May 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
Woman died of cutting under train

फरीदाबाद ओल्ड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन के इंतजार में खड़ी एक महिला की कटकर मौत हो गई।

विज्ञापन


जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका यूपी के झांसी जिले की रहनेवाली थी।

जीआरपी के एएसआई व जांच अधिकारी पोरस कुमार ने बताया कि झांसी जिले के गांव यौनी निवासी मनोहर लाल अपने परिवार के साथ यहां नहरपार, पदमनगर में रहता है और मजदूरी का काम करता है।


शनिवार की रात करीब 9:00 बजे वह पत्नी लक्ष्मीबाई व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्लेटफार्म नंबर तीन पर घर जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहा था।

बताया जाता है कि इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पिछले सप्ताह जाते-जाते बची थी जान
फरीदाबाद ओल्ड स्टेशन पर 29 अप्रैल यानी बीते मंगलवार सुबह एक महिला चलती ट्रेन पर चढ़ने के चक्कर में फिसलकर ट्रेन के नीचे चली गई।

दरअसल, महिला जिस ट्रेन को पकड़ने प्लेटफार्म पर पहुंची थी, वह चल चुकी थी, लेकिन रफ्तार धीमी होने की वजह से महिला ने ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश की।

पहले वह जनरल डिब्बे के गेट पर पहुंची, लेकिन वहां भीड़ होने की वजह से चढ़ नहीं पाई। फिर उसने एस-1 डिब्बे में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे चली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed