फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman dead body head chopped found in the bag

बैग में मिली युवती सिर कटी लाश, मचा हड़कंप

Wed, 20 May 2015 09:38 PM IST
Updated Wed, 20 May 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
Woman dead body head chopped found in the bag

आईएमटी मानेसर स्थित मारुति सुजुकी कंपनी के गेट नंबर दो के पास एक बैग में युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कंट्रोल रूम से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम को मिली सूचना के बाद मानेसर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मारुति कंपनी के गेट नंबर दो के पास पड़े खाली प्लॉट पर संदिग्ध बैग को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बैग को खोलकर देखा तो उसमें एक युवती का धड़ मिला, जिसका सिर गायब था। सिर कटी लाश को देखकर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई।

सिर नहीं था तो नहीं हो सकी शिनाख्त

Woman dead body head chopped found in the bag

पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुला लिया। सिर नहीं होने से शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि युवती की उम्र 20-25 वर्ष थी।

उसके हाथों में मेहंदी भी रची हुई थी। क्राइम सीन के आधार पर ऑनर किलिंग की भी शंका जताई जा रही है लेकिन फिलहाल पुलिस इससे इनकार कर रही है।

मानेसर थाना प्रभारी जगदीश के मुताबिक शव की शिनाख्त की जा रही है। युवती की हत्या की आशंका के मद्देनजर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed