फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman dead body found suspicious condition at home

3 महीने बाद पत्नी से मिलने पहुंचा पति, दरवाजे के नीचे से बहता खून देख रह गया दंग, बच्चे लापता

Fri, 20 Jul 2018 07:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, दादरी
ब्यूरो,अमर उजाला, दादरी Updated Fri, 20 Jul 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
woman dead body found suspicious condition at home

तीन महीने से पति पत्नी अलग रह रहे थे। महिला अपने बेटा-बेटी के साथ किराये के मकान में रह रही थी। तीन महीने बाद पति अपने बच्चों और पत्नी से मिलने पहुंचा तो दरवाजे के नीचे से खून बह रहा था। जिसे देखकर उसने आनन-फानन में पुलिस को कॉल किया। दरवाज खुला तो अंदर महिला का शव पड़ा मिला।

विज्ञापन


मामला कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर ओमीक्रॉन-2  का है। जहां शुक्रवार को मकान के अंदर महिला का शव पड़ा मिला। मकान का ताला तोड़कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक महिला के चेहरे पर चोट के निशान हैं। उसका बेटा और बेटी घर से गायब हैं। महिला पिछले तीन माह से अपने पति के अलग व बेटा-बेटी के साथ किराये पर रह रही थी। पुलिस हत्या के पीछे परिवार के किसी सदस्य का हाथ मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के ओमीक्रॉन-टू स्थित मकान में मंजू यादव अपने बेटे कृष्णकांत यादव और बेटी प्रियंका यादव के साथ रहती थी। वह तीन माह से पति प्रमोद यादव से अलग रह रही थी। प्रमोद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में संविदा पर काम करता है। बृहस्पतिवार रात प्रमोद यादव ने अपने परिवार से फोन पर बात करनी चाही थी, तो बात नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से लगा था ताला

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे परिवार से मिलने ऑमीक्रॉन सेक्टर पहुंचा। वहां बाहर से ताला लगा हुआ था। और दरवाजे के नीचे से खून बाहर निकल रहा था। जिसे देखकर उसने पुलिस को कॉल कर दी। पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर देखा तो बेड पर खून मे लथपथ महिला शव पड़ा मिला। शव के चेहरे पर चोट लगी हुई थी। महिला के पति से शव की पहचान कराई गई। महिला के बेटा बीसीए व बेटी बीकॉम की छात्रा है।

प्रमोद यादव तीन माह से बीटा-वन में किराये पर रह कर नौकरी करता है। उसका कहना है कि शराब पीने की आदत के चलते पत्नी उसका विरोध करती थी। इसलिए वह परिवार से अलग किराये पर रहता था। पुलिस क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा ने बताया कि महिला की हत्या घर के अंदर चेहरे पर चोट मार की गई है। महिला के दोनों बच्चो का पता लगाया जा रहा है। हाल में दोनों के फोन बंद जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed