फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman cut husband tongue by teeth in delhi

झगड़े के बाद पति ने किया किस, एक झटके में पत्नी ने जीभ काटकर कर दी अलग

Mon, 24 Sep 2018 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
woman cut husband tongue by teeth in delhi
demo

रणहौला इलाके में महिला ने दांतों से पति की जीभ काटकर अलग कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


आरोपी महिला आठ माह की गर्भवती है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है। पीड़ित ने बयान में बताया कि पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी। इस बात लेकर उनके बीच झगड़ा होता था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार,  राजू (24)(बदला हुआ नाम) अपनी पत्नी काजल (बदला हुआ नाम) और घर के अन्य सदस्यों के साथ रणहौला इलाके में रहता है। मूलत: अजमेर का रहने वाला राजू शादी विवाह समारोह में जोकर बनकर लोगों का मनोरंजन करता है। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा, उसके बाद दंपती के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। शनिवार रात राजू के परिवार वाले गणेश पूजन में गए हुए थे। इसी दौरान दंपती के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया।

पति की जीभ दांत से काट कर अलग कर दिया

woman cut husband tongue by teeth in delhi
पीड़ित शख्स की जीभ - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर बाद मामला सुलझ गया।  बाद में मौका पाकर महिला ने पति की जीभ को दांत में फंसा लिया और उसे काट कर अलग कर दिया। राजू के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और कमरे का दृश्य देकर सहम गए।

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायल राजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से मिले कटे जीभ को कब्जे में कर उसे डॉक्टरों को हवाले कर दिया। जीभ की हालत ऐसी नहीं थी कि उसे फिर से लगाया जा सके।

पीड़ित ने बयान में बताया कि उसकी पत्नी उसे अपने काबिल नहीं समझती थी। अकसर इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा होता था। राजू के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि महिला को उसके परिवार वाले झगड़ा करने के लिए उकसाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed