फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman committed suicide by jumping from the fifth floor while talking to her husband

मनमुटाव बना मौत का कारण!: पति से बात करते-करते पांचवीं मंजिल से कूद गई महिला, भारत-चीन की सीमा पर है शौहर

Mon, 19 Aug 2024 10:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 19 Aug 2024 10:02 PM IST
सार

आलिया परिवार के साथ बिहारीपुर विस्तार, खजूरी खास स्थित पांचवीं मंजिल के फ्लैट में माता-पिता के साथ किराए पर रहती थी। इसके पिता आशिक अली आईटीबीपी में कार्यरत हैं। करीब तीन साल पहले आलिया की सीमापुरी निवासी इमरान नामक युवक से शादी हुई थी।

विज्ञापन
woman committed suicide by jumping from the fifth floor while talking to her husband
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में घरेलू विवाद में महिला ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त आलिया बानो (24) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि पति से फोन पर बात करने के दौरान अचानक महिला ने छलांग लगा दी।

विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भिजवा दिया। दरअसल पति-पत्नी के बीच मनमुटाव था। इसकी वजह से आलिया अपने मायके में रह रही थी। यूपी के कानपुर स्थित नौबस्ता थाने में दोनों के बीच घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज हुआ था। फिलहाल अदालत की ओर से मामले में सुलह कराने का प्रयास किया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की जांच कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आलिया परिवार के साथ बिहारीपुर विस्तार, खजूरी खास स्थित पांचवीं मंजिल के फ्लैट में माता-पिता के साथ किराए पर रहती थी। इसके पिता आशिक अली आईटीबीपी में कार्यरत हैं। करीब तीन साल पहले आलिया की सीमापुरी निवासी इमरान नामक युवक से शादी हुई थी। इमरान भारतीय सेना में है। फिलहाल उसकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन की सीमा पर है। 

विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद आलिया और उसकी सास की आपस में नहीं बनी। कलह को देखते हुए इमरान ने आलिया को उसके मायके में छोड़ दिया। वह जब भी छुट्टी आता पत्नी को साथ ले जाता था। आरोप है कि आलिया की मां शबनम उसके ससुराल में ही रहने के लिए दबाव बनाती थी। आलिया ने अपने मायके वालों के कहने पर कानपुर में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया हुआ था। अब इमरान ने पत्नी को घर से अलग किराए के मकान में रखने की बात की थी। शनिवार को पति से फोन पर बात करने के दौरान आलिया ने छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed