फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman commits suicide in front of Innocent daughter

पैर पकड़कर घंटों रोती रही बच्ची, मासूम के सामने की खुदकुशी

Thu, 05 Nov 2015 09:29 PM IST
Updated Thu, 05 Nov 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
woman commits suicide in front of Innocent daughter

गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी मासूम बेटी के सामने ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बच्ची काफी देर तक मां के पैर पकड़कर रोती रही।

विज्ञापन


महिला मूलरूप से नेपाल की रहने वाली है। पुलिस को मौके से न तो कोई सुइसाइड नोट मिला है और न हीं खुदकुशी के कारणों का पता लगा है।

दक्षिण-पूर्व जिला अधिकारियों केअनुसार मूलरूप से नेपाल की रहने वाली महिला कुमारी (24) पति विकास के साथ मकान नंबर 502, गली नगर-16 तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रह रही थी। दोनों को तीन वर्ष की बेटी मुन्नी है।

विज्ञापन

खिड़की से झांककर देखा तो कुमारी ने फांसी लगा ली थी

woman commits suicide in front of Innocent daughter

विकास दिल्ली के एक जाने-माने होटल में काम करता है। कुछ समय से कुमारी का भाई भूमि भी उनके साथ रह रहा था। सोमवार सुबह विकास व भूमि ड्यूटी पर चले गए थे।


शाम करीब पांच बजे भूमि घर लौटा तो मुन्नी रो रही थी। दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांककर देखा तो कुमारी ने फांसी लगा रखी थी। विकास ने अपने दोस्त को बुलाया और घर का दरवाजा तोड़ा, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस को शुरुआती जांच में पता लगा कि है कि कुमारी व विकास में काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा था। मामले की तफ्तीश के लिए एसडीएम जांच केआदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed