फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman commits suicide by drinking acid after not getting money lent in Ghaziabad

Ghaziabad: पड़ोसी को उधार दिलाए सात लाख रुपये न मिलने पर महिला ने पिया एसिड, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Sun, 22 Sep 2024 08:32 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 22 Sep 2024 08:32 PM IST
सार

गाजियाबाद में उधार दिलाए सात लाख रुपये समय से न मिलने से परेशान महिला ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Woman commits suicide by drinking acid after not getting money lent in Ghaziabad
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादनगर में उधार दिलाए सात लाख रुपये समय से न मिलने से परेशान महिला ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भिक्कनपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी सूरजवती (51), बेटा धीरेंद्र चौधरी, पुत्रवधु व बेटे के बच्चे हैं।

विज्ञापन


धीरेंद्र चौधरी ने बताया कि उनकी मां सूरजवती ने छह साल पहले पड़ोस में रहने वाले एक दंपत्ति को सात लाख रुपये गांव के एक व्यक्ति से अपनी गारंटी पर उधार दिलाए थे। रुपये समयनुसार न लौटाने पर बार बार तकादा करने का दंपत्ति पर कोई असर नहीं हो रहा था। जिस व्यक्ति से रुपये दिलाए थे, वह बार बार सूरजवती पर तकादा कर रहा था। इसके कारण सूरजवती परेशान चल रही थी। शनिवार रात जिन्हें रुपये दिलाए थे, वह दंपत्ति सूरजवती के पास आये, दंपत्ति ने उनसे ओर रुपये उधार की मांग की। 
विज्ञापन


इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। रविवार सुबह सूरजवती सोकर उठी और पूजा पाठ की। करीब नौ बजे ऊपर कमरे में चली गई। काफी देर तक नीचे नहीं आने पर बेटा धीरेंद्र कमरे में गया अपनी मां को आवाज लगाई। आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने उसे तोड़ दिया। देखा उसकी मां बेसुध पड़ी है। स्थानीय अस्पताल  में उन्हें भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे उपचार के दौरान सूरजवती की मौत हो गई। धीरेंद्र ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। धीरेंद्र ने बताया कि उसकी मां ने टॉयलेट एसिड पी लिया था। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed