फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman commits suicide after quarrel between couple in Delhi

Delhi: मामूली बात को लेकर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, आहत महिला ने की आत्महत्या, जानें वजह

Sat, 29 Jul 2023 09:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Jul 2023 09:33 PM IST
सार

शनिवार सुबह महिला का शव मूनक नहर के एक पेड़ से लटका हुआ मिला। छानबीन के बाद पुलिस ने बताया कि महिला ने खुदकुशी की है। पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच कर रही है।

विज्ञापन
Woman commits suicide after quarrel between couple in Delhi
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में शुक्रवार रात पति से झगड़ा होने के बाद नाराज एक महिला घर से निकल गई। शनिवार सुबह महिला का शव मूनक नहर के एक पेड़ से लटका हुआ मिला। छानबीन के बाद पुलिस ने बताया कि महिला ने खुदकुशी की है। पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच कर रही है।

विज्ञापन


मृत महिला की शिनाख्त हेमलता के रूप में हुई है। वह अपने पति दीपक और दो बच्चों के साथ खेड़ा खुर्द गांव में रहती थी। दीपक पेशे से ट्रक ड्राइवर है। शुक्रवार देर रात दीपक ने बवाना थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत की। उसने बताया कि चाय बनाने की बात को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। उसके बाद हेमलता घर छोड़कर निकल गई। काफी तलाश के बाद उसका कोई अता-पता नहीं चला।

विज्ञापन

 


पुलिस ने घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिससे पता चला कि महिला एक राहगीर से लिफ्ट लेकर बवाना स्थित हनुमान मंदिर के पास आई। जहां से वह नहर की ओर चली गई। रात में बारिश होने की वजह से महिला का पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह खेत में गए एक किसान ने पुलिस को बताया कि पेड़ पर एक महिला का शव लटका हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला की पहचान हेमलता के रूप में हुई। महिला के पैर में मिट्टी लगी हुई है। वहीं पेड़ पर भी मिट्टी लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि महिला ने पेड़ पर चढ़कर खुद ही चुन्नी से फंदा बनाने के बाद खुदकुशी कर ली। जांच में पता चला कि दंपति का अकसर झगड़ा होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed