फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman cheated on asking for directions in Jacobpura Gurgaon

रास्ता पूछना पड़ा महंगा: महिला ने लड़के से पूछा पता, फिर एक ने रुमाल घुमाते हुए किया कुछ ऐसा, चली गई सुध-बुध

Wed, 26 Apr 2023 10:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 26 Apr 2023 10:31 PM IST
सार

महिला कुछ देर बाद रास्ता पूछने वाले लड़के, महिला और युवती के साथ बस अड्डे की तरफ जाने लगी। पीड़िता का कहना है कि उसे नहीं पता चला कि उसके कान के झुमके कब निकाल लिए गए।

विज्ञापन
Woman cheated on asking for directions in Jacobpura Gurgaon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुरुग्राम के जैकबपुरा में सोमवार को महिला को एक युवक से एटीएम का रास्ता पूछना भारी पड़ गया। इस दौरान एक महिला और युवती ने पीड़िता को कुछ सुंघाकर सम्मोहित कर लिया। इसके बाद आरोपी महिला के झुमके लेकर भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जैकबपुरा निवासी मंजू ने पुलिस को बताया कि वह सदर बाजार में गई थी। रास्ते में एक लड़के से एटीएम का रास्ता पूछा, तभी एक युवती और महिला आईं। महिला ने अचानक से एक काले कपड़े में कुछ रुपये दिखाते हुए एक रुमाल पीड़िता के पास घुमाने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह रास्ता पूछने वाले लड़के, महिला और युवती के साथ बस अड्डे की तरफ जाने लगी। पीड़िता का कहना है कि उसे नहीं पता चला कि उसके कान के झुमके कब निकाल लिए गए। बस अड्डे के पास वह उसे कागज का खाली पैकेट देकर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed