फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman caught thief in faridabad

लात-घूसों के बावजूद महिला ने नहीं छोड़ा झपटमार का हाथ

Fri, 07 Aug 2015 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 07 Aug 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
woman caught thief in faridabad

चेन झपटने का प्रयास कर रहे एक बदमाश को बहादुर महिला ने पकड़ लिया। बदमाश ने छूटने के लिए महिला पर लात-घूसों की बौछार कर दी, लेकिन पकड़ से छूट नहीं पाया।

विज्ञापन


सरेबाजार युवक को एक महिला के साथ मारपीट करते देख भीड़ ने उसे पकड़ लिया। झपटमारी की बात सामने आने पर पिटाई करने के बाद आरोपी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार की शाम सेक्टर 28-31 के डिवाइडिंग रोड के पास घटी। सेक्टर-28 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली शीतल सिंह पति संजय सिंह के साथ खरीदारी करने के लिए सेक्टर 31 की बाजार गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह किसी दुकान में सामान खरीद रहे थे। स्कूटी पार्क करने के लिए शीतल सिंह सेक्टर 28-31 के डिवाइडर के पास पहुंची थीं।

स्कूटी रोक कर वह वाहन निकल जाने का इंतजार कर रही थीं कि पीछे से आए एक बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारा। उनके गले की चेन तो बदमाश के हाथ मेें नहीं आई, लेकिन वह धक्का लगने से जमीन पर गिर पड़ीं।

बदमाश ने चेन तोड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने के लिए बदमाश ने उन्हें लात-घूसों से पीटा, लेकिन उन्होंने उसे छोड़ा नहीं।

इस दौरान पति थोड़ी दूर पर मौजूद संजय सिंह की नजर संघर्ष करती पत्नी पर पड़ी। चिल्लाते हुए वे भी उस ओर दौड़ पड़े। यह देख वहां मौजूद कई और लोग भी उधर दौड़ पड़े।


भीड़ ने बदमाश को पकड़ लिया। चेन झपटने की बात सामने आने पर लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

पकड़े गए बदमाश की पहचान रोहताश निवासी मेवला महाराजपुर के रूप में हुई। एसचओ सेक्टर-31 ने बताया कि आरोपी को अदालत मेें पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

संजय सिंह ने बताया कि पिटाई से घायल हुई शीतल की तबीयत ठीक नहीं है। उनका इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed