फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman beaten over walking with pet in society

सोसायटी में कुत्ता घुमाने पर युवती को पीटा, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

Wed, 15 May 2019 09:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 May 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
woman beaten over walking with pet in society
पीड़िता

मयूर विहार इलाके में महज कुत्ता घुमाने पर एक महिला जज ने युवती और उनके छोटी नस्ल के पालतू कुत्ते लहासा एप्सो पर हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि न सिर्फ उसके साथ हाथापाई की, बल्कि कुत्ते को भी महिला जज ने लात से मारा। 

विज्ञापन


पीड़िता नवधा अग्रवाल (27) ने मामले की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। लेकिन मामले में उसकी सुनवाई नही हुई। हमले में नवधा के चेहरे पर नाखूनों के गहरे निशान आ गए। थाने जाने पर भी चुनाव होने की बात कर उन्हें शिकायत लेकर वहां से टरका दिया गया।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि पांच दिन बीतने के बाद भी उनकी शिकायत पर काई मामला दर्ज नही किया गया है। पीड़िता ने सोशल मीडिया (फेसबुक और ट्विटर) पर अपना दर्द बयां किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नवधा अग्रवाल अपने परिवार के साथ मयूर विहार फेस-2 पॉकेट-बी में रहती हैं। इनके परिवार में पिता रजनीश अग्रवाल, मां व अन्य सदस्य हैं। रजनीश चार्टड अकाउंटेंट हैं, जबकि नवधा गुरुग्राम में एक एमएनसी में नौकरी करती हैं। नवधा ने छोटी नस्ल (टॉय डॉग) लहासा एप्सो कुत्ता पाला हुआ है। 

आरोप है कि गत नौ मई शाम को वह घर के पास अपना कुत्ता घुमा रही थीं तब महिला जज भी वहीं पास में मौजूद थीं। नवधा के कुत्ते घुमाने पर महिला जज नाराज हो गईं। उनका कहना था कि ऐसे खुले में कुत्ता घुमाने की अनुमति नही होनी चाहिए। नवधा का आरोप है कि बहस के दौरान महिला जज ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसके चेहरे को नाखून से नोच दिया गया।

शोर शराबा होने पर नवधा अपने घर आ गई। उसने परिजनों को सूचना देने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच भी गई। लेकिन महिला जज का पता चलते ही पुलिस अधिकारी पीछे हट गए। वह कार्रवाई का आश्वासन देकर चले गए। पीड़िता खुद ही लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंची और उसने अपना मेडिकल करवाया। 


बाद में रात को थाने में लिखिल शिकायत दी। नवधा का आरोप है कि महिला जज के प्रभाव के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। हताश होकर उसने अपना दर्द फेसबुक और ट्वीटर पर बयां कर दिया। अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कराने और कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed