फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman assaulted for setting up a cart in front of a shop in Ghaziabad

Ghaziabad: दुकान के सामने ठेला खड़ा करने पर महिला ने बैट से की मारपीट, सब्जियां फेंकी...बीच सड़क पर हुआ हंगामा

Wed, 07 Feb 2024 04:48 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 Feb 2024 04:48 PM IST
सार

पूछताछ में पता चला कि पूनम की दुकान के सामने ठेला लगाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में पूनम बैट लेकर सड़क पर आ गई और अंजू पर हमला करने लगी।

विज्ञापन
Woman assaulted for setting up a cart in front of a shop in Ghaziabad
मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक महिला के हाथ में बैट लेकर लोगों से हाथापाई करने और हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो नंदग्राम क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी महिला पूनम है। जिनकी परचून की दुकान है। उनकी दुकान के बाहर सब्जी का ठेला लगाने पर विवाद हुआ तो उन्होंने हंगामा कर ठेला पलट दिया।

विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो का संज्ञान लेकर जांच में वीडियो नंदग्राम क्षेत्र का निकला। घटना मंगलवार शाम की है। मामले में सब्जी का ठेला लगाने वाली अंजू नाम की महिला ने पूनम के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि पूनम की दुकान के सामने ठेला लगाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में पूनम बैट लेकर सड़क पर आ गई और अंजू पर हमला करने लगी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया। आरोप है कि पूनम ने ठेला भी पलट दिया। मामले में अंजू ने पूनम के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed