{"_id":"62335e9673af2b55e23bd529","slug":"woman-asked-for-money-by-making-obscene-video-of-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: युवक का अश्लील वीडियो बनाकर मांगे रुपये, जानें कैसे आरोपी महिला ने उसे फेसबुक पर बनाया शिकार?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: युवक का अश्लील वीडियो बनाकर मांगे रुपये, जानें कैसे आरोपी महिला ने उसे फेसबुक पर बनाया शिकार?
Thu, 17 Mar 2022 09:45 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 17 Mar 2022 09:45 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार सागरपुर इलाके में रहने वाले एक युवक के पास फेसबुक पर महिला के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आता है। युवक फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लेता है। इसके बाद महिला मैसेंजर पर वीडियो कॉल के जरिए उससे बातचीत करने लगती है। महिला उसके वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बनाकर रुपये की मांग करती है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाकर युवक से मांगे रुपये
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागरपुर इलाके में फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक युवक से उगाही का प्रयास करने का मामला सामने आया है। महिला ने पीड़ित के वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बनाया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर घटना को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के बाद जिले की साइबर सेल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला से वीडियो कॉल पर बात करना पड़ा महंगा
पीड़ित परिवार के साथ सागरपुर इलाके में रहता है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 5 मार्च को उसके फेसबुक पर महिला के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। पीड़ित ने महिला के फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया। उसके बाद से महिला मैसेंजर पर वीडियो कॉल के जरिए उससे बातचीत करने लगी।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान महिला ने पीड़ित का अश्लील वीडियो बना लिया और पीड़ित के व्हाट्सएप पर उसका वीडियो भेजकर उससे पैसे की मांग करने लगी। पैसे देने से मना करने पर आरोपी महिला ने वीडियो को उसके परिवार वालों और परिचितों को भेजने की धमकी देने लगी।
विज्ञापन
पीड़ित ने गूगल पे के जरिए भेजे रुपये
पीड़ित ने गूगल पे के जरिए एक हजार रुपये भेजा और पैसे देने के लिए समय मांगा। लेकिन आरोपी लगातार उसपर पैसे देने का दवाब बना रही थी। परेशान होकर पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिर्पोटिंग पोर्टल पर इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद दक्षिण पश्चिम जिला की साइबर सेल ने पीड़ित का बयान दर्ज किया। पुलिस ने उगाही आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पीड़ित से आरोपी का मोबाइल नंबर और बैंक खाता नंबर लेकर उसकी छानबीन करने में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।