फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman and man attempt suicide at Yamuna barrage in Noida woman dies

नोएडा: यमुना बैराज पर कार से उतरी महिला और एक पुरुष, फिर दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

Sat, 29 Jan 2022 04:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 29 Jan 2022 04:56 PM IST
सार

कार सवार एक महिला और पुरुष यमुना बैराज पर अपनी गाड़ी खड़ी करके नदी में कूद गए। जिसमें महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
woman and man attempt suicide at Yamuna barrage in Noida woman dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-126 कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर प्रेमी युगल ने यमुना में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों को दोनों की तलाश में लगाया तो युवती का शव मिल गया, जबकि खबर लिखे जाने तक बैराज का पानी रोककर युवक की तलाश जारी थी।

विज्ञापन


एडीसीपी रणविजय सिंह के अनुसार, साउथ दिल्ली के संगम विहार निवासी मोहम्मद वकील (33) ने घर में कपड़ों की फैक्टरी लगा रखी है। यहां संगम विहार निवासी सायरा बानो (24) भी पांच माह से काम कर रही थी। काम के दौरान में दोनों में प्रेम संबंध हो गए। इस पर दोनों ने निकाह करने का फैसला किया।
विज्ञापन


जब दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। इससे दोनों परेशान हो गए। दोपहर करीब एक बजे मोहम्मद वकील ब्रेजा कार से सायरा के साथ नोएडा की ओर से यमुना बैराज पर पहुंच गया। इसके बाद बैराज के ऊपर ही कार खड़ी की और दोनों नदी में कूद गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया और यमुना किनारे बने थाना सेक्टर-126 की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आनन-फानन गोताखोर बुलाए और तलाश शुरू कर दी। करीब आधे घंटे बाद युवती का शव मिल गया।

थोड़ी ही दूरी पर हैं दोनों के घर
पुलिस के मुताबिक, संगम विहार में वकील का घर गली नंबर-12 और सायरा का घर गली नंबर-9 में है। सायरा ने वकील के पूरे काम को संभाल लिया था। फैक्टरी से जुड़े कामों के लिए वकील अक्सर सायरा को साथ ले जाता था। इस दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ गई थीं। परिजनों ने कहा कि यदि उन्हें दोनों के इस तरह से कदम उठाने का पता होता तो वह वकील के बच्चों और पत्नी को मनाकर निकाह करा देते।

दो दशक पूर्व फैजाबाद से दिल्ली आया था परिवार
वकील के बड़े भाई मोहम्मद शब्बीर ने बताया कि उनका परिवार नया बाजार, फैजाबाद यूपी का रहने वाला है। दो दशक पहले परिवार दिल्ली आ गया था। उनके तीन भाई वकील, लल्ला और समीर हैं। 10 साल पूर्व पिता करीम उल्लाह की मौत हो गई थी। वकील दूसरे नंबर का है। संगम विहार में ही चारों भाइयों ने कपड़े की फैक्टरी लगा रखी है। चारों ने अलग-अलग काम बांट रखा है। आर्डर लाने व हिसाब-किताब का काम मोहम्मद वकील का था। यदि माल में कोई शिकायत आती थी तो यह जिम्मेदारी भी वकील की ही थी। सुबह करीब 10 बजे वह घर से निकला था।

लोग बोले-कार में झगड़ रहे थे दोनों
जिस जगह  से सायरा और वकील ने यमुना में छलांग लगाई, वहां लोगों ने बताया कि पंद्रह मिनट तक कार खड़ी रही। कार में लड़का और लड़की झगड़ रहे थे। अचानक दरवाजा खुला और लड़की ने यमुना में छलांग लगा दी। उसके पीछे-पीछे युवक ने भी उसे बचाने के लिए यमुना में छलांग लगा दी। वहीं, भाई शब्बीर का कहना है कि वकील को तैरना आता था। वह कैसे यमुना में गायब हो गया, पता नहीं। शब्बीर ने दावा कि वह सायरा को बचाने के लिए ही कूदा होगा। कूदने से पूर्व उसने जूते व बाकी सामान निकालकर गाड़ी में रखा था।


परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल
परिजनों को जैसे ही वकील के यमुना में कूदने का पता चला तो घर में कोहराम मच गया। वकील की बूढ़ी मां खैरुननिसा का रोते-रोते बुरा हाल था। पत्नी परवीन खातून बार-बार रोते-रोते बेहोश हो रही थी। एक रिश्तेदार ने बताया कि करीब 11 साल पहले वकील का निकाह हुआ था। वकील के चार बच्चे सैफ, जिशान, अरमान और अमान हैं। सभी की उम्र दस से चार साल के बीच है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed