{"_id":"ede1581f4d745950d9fa6894ca98dac6","slug":"woman-and-cab-driver-suicide-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से तंग पत्नी ने दी जान, तंगी से परेशान कैब चालक पंखे से झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से तंग पत्नी ने दी जान, तंगी से परेशान कैब चालक पंखे से झूला
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेस-3 स्थित सेक्टर-122 के श्रमिक कुंज में कैब चालक और एक महिला ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। दोनों के शवों के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-122 स्थित श्रमिक कुंज के जनता फ्लैट में रहने वाली गीता (22) पत्नी रोहित ने मंगलवार सुबह पंखे से लटक कर जान दे दी। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि गीता और उसके पति में अनबन रहती थी।
विज्ञापन
त्योहार मनाने को लेकर भी विवाद चल रहा था, पत्नी कहती थी कि वह अपने घर दीवाली मनाएगी। वहीं, पति उसे मना कर रहा है। इसके चलते दोनों में झगड़ा भी हुआ था। इसी से तंग आ कर गीता ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
हालांकि मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। गीता का पति रोहित कैब चालक है। वहीं, सोमवार रात श्रमिक कुंज में ही रहने वाला कैब चालक राजेश चौहान ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली।
राजेश चौहान शराब पीने का आदि था। जो भी पैसे कमाता था, उसकी वह शराब पी जाता है। वह पिछले काफी दिनों से आर्थिक तंगी से परेशान था।
पुलिस का कहना है कि उसके खुदकुशी के कारणों के पीछे और कोई बात तो नहीं है, लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।