फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman along with her sons and a friend murdered a woman who lent her loan In Delhi

ब्याज देना पड़ रहा था भारी, महिला की गला दबाकर की हत्या

Fri, 25 Jan 2019 11:28 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 25 Jan 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
Woman along with her sons and a friend murdered a woman who lent her loan In Delhi
डेमो - फोटो : डेमो
नई दिल्ली में देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में एक महिला ने अपने बेटों और उसके एक दोस्त के साथ मिलकर कर्ज देने वाली महिला रेखा (28) की गला दबाकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह रेखा की लाश सीएनजी पेट्रोल पंप के पास मिली थी। उसके हाथ पैर बंधे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी महिला उर्मिला (45) और उसके दोनों बेटों शुभम व सुमित और उसके दोस्त हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चुन्नी बरामद कर लिया है।  
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे पुलिस को आनंद पर्वत इलाके में स्थित सीएनजी पंप के पास एक महिला की लाश मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला के हाथ पैर रस्सी से बंधे हैं और उसके गले पर निशान है। मृत महिला की पहचान आनंद पर्वत थाननगर गली नंबर आठ निवासी रेखा के रूप में हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रेखा के फोन कॉल डिटेल की जांच की। जांच में पता चला कि अंतिम बार पड़ोस में रहने वाली उर्मिला ने उसे फोन किया था। पुलिस ने उर्मिला और उसके दो बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तीनों के बयान विरोधाभाषी थे। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो लोगों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।


उर्मिला ने बताया कि उसने रेखा से 14 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। ब्याज के तौर पर उन्हें सौ रुपये पर दस रुपये देना होता था। उनके लिए ब्याज दे पाना मुश्किल हो रहा था। इसलिए उन लोगों ने धोखे से हिसाब करने की बात कहकर रेखा को फोन कर घर बुलाया। जहां चारों ने मिलकर उसकी चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर से पांच सौ मीटर दूर जाकर ठिकाने लगा दिया। जांच में पता चला कि रेखा व उसकी मां किरण ब्याज पर पैसा देने का काम करती थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed