फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman along with her sister murdered her husband threw dead body in canal

डेढ़ माह बाद खुला हत्याकांड का राज: बहन के साथ मिलकर महिला ने मिटाया 'सुहाग', रजाई में लपेट लाश नहर में फेंकी

Wed, 14 Feb 2024 10:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 14 Feb 2024 10:17 PM IST
सार

शव को ठिकाने लगाने में साले का भी नाम सामने आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मुकेश परिवार के साथ ई-ब्लॉक, शाहबाद डेयरी इलाके में रहता था। 

विज्ञापन
woman along with her sister murdered her husband threw dead body in canal
पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में डेढ़ माह बाद एक युवक के गायब होने का राज खुला। पत्नी ने ही हत्या कर शव को नहर में ठिकाने लगा दिया था। करीब डेढ़ माह बाद पुलिस ने सड़े-गले शव को रोहिणी सेक्टर-11 के पास नहर से बरामद कर आरोपी पत्नी खुशबू व साली मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों ने मुकेश (22) की पिटाई करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में शव को एक रजाई में लपेटकर ई-रिक्शा की मदद से नहर में फेंक दिया। परिजन मुकेश की तलाश में जुटे रहे। इस बीच मेहंदी की बेटी ने हत्या का राज खोल दिया। पुलिस खुशबू और मेहंदी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शव को ठिकाने लगाने में साले का भी नाम सामने आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मुकेश परिवार के साथ ई-ब्लॉक, शाहबाद डेयरी इलाके में रहता था। परिवार में पत्नी खुशबू के अलावा दो मासूम बच्चे हैं। मुकेश ने माता-पिता की मर्जी के बगैर करीब तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। घर से कुछ ही दूर अलग मकान में मुकेश की मां ऊषा और पिता राजेश रहते हैं। 

विज्ञापन

एक जनवरी को अचानक मुकेश गायब हो गया। माता-पिता ने खुशबू से मुकेश के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह घर जाने की बात कहकर निकला था। मां ने शाहबाद डेयरी थाने में मुकेश की गुमशुदगी दर्ज करा दी। बार-बार परिजन खुशबू और मेहंदी से पूछताछ करते थे तो वह टाल दिया करती थीं। 

मंगलवार को मेहंदी की नाबालिग बेटी ने मुकेश की हत्या की बात ऊषा को बताई। पुलिस को खबर दी गई। इसके बाद पुलिस ने खुशबू से पूछताछ तो राज खुल गया। उसने बताया कि 31 दिसंबर की रात को उसने पति की हत्या कर दी। मुकेश शराब पीकर खुशबू को पीटता था। 31 दिसंबर की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस पर खुशबू ने मेहंदी को बुला लिया। बाद में पिटाई करने के बाद मुकेश की गला घोंटकर हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। 

पुलिस ने खुशबू और मेहंदी की निशानदेही पर बुधवार को शव बरामद कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात उनके साथ और कौन शामिल था। बृहस्पतिवार को पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed