फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman allegiance to man for rape in gurugram

2 साल से लिव-इन में रह रहा था शख्स, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Sat, 30 Jun 2018 08:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो,अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 30 Jun 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
woman allegiance to man for rape in gurugram
demo pic

दो साल से लिव-इन में रह रही युवती ने अपने साथी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और पीड़िता ने उसे एक होटल में एक महिला के साथ पकड़ा था। आरोप है कि आरोपी ने उससे मकान खरीदने व बिजनेस करने के लिए 50 लाख रुपये उधार लिए थे। यह रुपये भी उसने वापस नहीं किए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, न्यू रेलवे रोड निवासी युवती ने शिकायत में कहा कि महेंद्रगढ़ निवासी जोगेश कुमार के साथ वह पिछले 2 साल से लिव-इन में रह रही थी। इस बारे में जोगेश के परिजनों को भी पता था। जोगेश ने पीड़िता से 40 लाख रुपये मकान खरीदने तथा 10 लाख रुपये गेस्ट हाउस बिजनेस करने व गाड़ी खरीदने के लिए लिए थे। 
विज्ञापन


लिव-इन में रहते हुए आरोपी ने उसे शादी की बात कहकर संबंध बनाए। गर्भवती होने पर गर्भपात भी करवाया। 26 जून को जोगेश उसे एक गेस्ट हाउस में एक महिला के साथ मिला, जिससे जोगेश के शादीशुदा होने की बात पता चली। 27 जून को जोगेश ने पुलिस को शिकायत करने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed