फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman alleges rape by Gurgaon Municipal Corporation's Deputy Mayor.

गुड़गांव: डिप्टी मेयर ने ऑफिस कर्मचारी से किया रेप

Sun, 25 Oct 2015 06:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 25 Oct 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
Woman alleges rape by Gurgaon Municipal Corporation's Deputy Mayor.

गुड़गांव नगर निगम के डिप्टी मेयर पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक मामले में मूंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

विज्ञापन


दरअसल नगर निगम के डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया का निवास गुड़गांव गांव में है। वहीं पर उनके पड़ोस में एक 40 वर्षीय विधवा महिला रहती है।

ये महिला परमिंदर कटारिया के भीमनगर स्थित निजी कार्यालय में भी काम करती है। बताया जा रहा है कि महिला कटारिया के निजी कार्यलय में इंचार्ज के तौर पर काम करती है।

विज्ञापन

'रेप के बाद दी जान से मारने की धमकी'

Woman alleges rape by Gurgaon Municipal Corporation's Deputy Mayor.

महिला का आरोप है कि कटारिया ने उन्हें बताया था कि उनके संबंध उनकी पार्टनर से ठीक नहीं है। इसलिए उससे तलाक लेकर महिला से शादी करने के इच्छुक है।

कटारिया ने महिला को अपनी पार्टनर से तलाक लेकर शादी का झांसा दिया और रेप किया। इतना ही नहीं महिला ने कटारिया और उनके तीन अन्य साथियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

महिला की शिकायत पर महिला थाना सेक्टर 51 में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस महिला का मेडिकल करा चुकी है। मामले में अब महिला को अदालत में बयान देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed