ग्रेटर नोएडा: महिला के साथ कैब में गैंगरेप, 6 लोग हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में कैब में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नोएडा की कंपनी में काम करनेवाली महिला का आरोप है कि उसने घर जाने के लिए सेक्टर 37 से कैब बुक की थी। सफर के दौरान रास्ते में ड्राइवर महिला से जबरन शराब पीने को कहने लगा और मना करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया।
Greater Noida: Woman, who had booked a cab, allegedly gang-raped after she was forced to consume alcohol in the cab before being taken to a forest area near Jarcha. At least 6 people detained. Woman sent for medical test.
— ANI UP (@ANINewsUP) April 27, 2018विज्ञापन
कैब बुक करने वाली महिला ने बताया कि आरोपियों ने पहले उसे कैब में जबरन शराब पिलाने की कोशिश की और शराब न पीने पर ड्राइवर ने कैब जारचा के पास वाले जंगल में ले जाकर रोक दी और बंधक बनाकर गैंगरेप किया। ।
पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। महिला के मुताबिक, वह किसी तरह जंगल से भागकर दयानगर गांव पहुंच गई थी, वहां शोर मचाने पर गांववाले जाग गए। वहीं से महिला ने पुलिस को फोन करके बुलाया था।