ये सात दिन में ही पी जाते हैं 32 लाख रुपए की सिगरेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछडे क्षेत्रों में शामिल जिला मेवात अब नशे की दुनिया में जा रहा है। सिगरेट, पान मसाला की खपत तेजी से बढ़ रही है। दुकानदार नाबालिग बच्चों को भी ये चीजें बेच रहे हैं।
बात अकेले नूंह शहर की करें तो यहां अधिकांश युवा किसी नशे की गिरफ्त में हैं। तंबाकू उत्पाद को नाबालिग खरीद रहे हैं और दुकानदार बेच रहे हैं।
मगर प्रशासन मौन है। नूंह में हर सप्ताह करीब 32 लाख रुपये की सिगरेट की खपत है। इसके अलावा बीड़ी की खपत अलग है।
1.22 लाख का खा जाते हैं मसाला
दुकानदारों की मानें तो अकेले नूंह में हर दिन 1.22 लाख रुपये का पान मसाला खा जाते हैं। इसके अलावा दूसरे तंबाकू उत्पाद भी जमकर बिक रहे हैं।
प्रत्येक सप्ताह नूंह शहर में 32 लाख रुपए का सिगरेट युवा फूंक देते हैं। एडवोकेट हारून खान, लुकमान खान का कहना है कि नशा युवाओं को गलत दिशा में ले जा रहा है।
टीवी और फिल्में स्थानीय युवकों के दिलो-दिमाग पर प्रतिकूल असर डाल रही हैं।