{"_id":"b8d57b740f75a37eabdf2d71febccbdd","slug":"with-umbrella-on-august-15-exit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त पर छाता लेकर निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त पर छाता लेकर निकलें
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 12 Aug 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 15 अगस्त को दिनभर बारिश और धूप की आंख मिचौली होने का पूर्वानुमान जारी किया है। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के समय बारिश थम जाएगी, इसके बाद दिनभर बूंदाबांदी रहने की उम्मीद है। हल्की बारिश के साथ ही दिनभर उमस का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर मानसून अपना रंग दिखाएगा। ऐसे में घर से निकलते समय छाता लेकर साथ चलने में ही भलाई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 अगस्त को दिनभर बारिश की आंखमिचौली जारी रहेगी।
विज्ञापन
सुबह पांच बजे से हल्की बारिश शुरू होने की उम्मीद है। ध्वजारोहण के समय सुबह सात से 10 बजे तक बारिश थम सकती है। 11 बजे से दो बजे तक फिर बारिश होने की उम्मीद है। शाम को पांच बजे से फिर बूंदाबांदी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह ने बताया कि बौछार पड़ने के बावजूद तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा। इसके साथ ही दिनभर लोगों को उमस का सामना करना होगा।