रक्षाबंधन पर रेशम के साथ सोने-चांदी की राखियों का क्रेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई ही नहीं बहनें भी रक्षाबंधन पर दिल खोलकर खर्च कर रही हैं। इसका नमूना साइबर सिटी के सर्राफा बाजार में दिखाई दे रहा है। बहनें भाईयों की कलाई पर सोने और चांदी की राखियां बांधने की तैयारी कर रही हैं।
इन दिनों सर्राफा बाजार में इन राखियों के भरपूर ऑर्डर मिल रहे हैं। यह राखियां ब्रेसलेट, कड़ा या घड़ी के आकार वाली हैं। किसी पर देवी-देवता की अकृति बनी है तो किसी पर भाई-बहन का चित्र उकेरा गया है।
भाई-बहन के पवित्र प्यार का पर्व रक्षाबंधन शनिवार को है। बाजारों में भाई अपनी बहनों के लिए उपहारों की खरीददारी कर रहे हैं तो वहीं बहनें भी भाई की कलाई पर अनोखी राखी बांधने की तैयारी में दिख रही हैं।
शहर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की राखियों की बिक्री और बुकिंग जोर पकड़ रही है। सदर बाजार स्थित जिंदल ज्वैलर्स के संचालक अमित जिंदल बताते हैं कि सोने और चांदी की राखी खरीदने का क्रेज उन बहनों में है जो कामकाजी हैं।
सोने-चांदी की राखियों की बिक्री तेज
वही सर्राफा बाजार से इस प्रकार की राखियां खरीद रहीं हैं। कारपोरेट सेक्टर में काम करने वाली बहनें त्योहार को खास बनाने के लिए सोने-चांदी की राखियां खरीद रहीं हैं।
हालांकि सोने की राखियों के खरीदार कम हैं, लेकिन चांदी की राखियां खूब बिक रही हैं। सोने की राखियों पर बहनें पांच हजार से 27 हजार रुपये तक खर्च कर रही हैं।
सर्राफा कारोबारी अजय का कहना है कि पिछले साल के अपेक्षा इस बार सोने और चांदी के राखियों की बिक्री कुछ तेज है। इसमें आठ से 10 प्रतिशत का उछाल देखा जा रहा है।
सोना सस्ता होने के बाद अचानक फिर महंगा हो गया, लेकिन पिछले साल से इस बार यह कुछ सस्ता है। पिछले साल रक्षाबंधन पर 24 कैरेट सोने का भाव 29,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो कि इस बार 27,300 रुपय ही है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 24,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।