{"_id":"587f5bab4f1c1bd804efecc8","slug":"winters-effect-on-poor-and-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड की मार से गरीब, बेसहारा व बेजुबान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड की मार से गरीब, बेसहारा व बेजुबान परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 19 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बुधवार को कड़ाके की ठंड व घने कोहरे का प्रकोप जारी रहने से सामान्य जनजीवन काफी प्रभावित रहा। ठंड की सबसे अधिक मार गरीब बेसहारा व बेजुबान पक्षी व पशुओं पर पड़ रहीं है। कोहरा छाया रहने से सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
ठंड से तापमान में पिछले कई दिनों से भारी गिरावट आई है। ठंड के कारण स्कूली बच्चों सहित दैनिक कामकाज वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रहीं है। सर्दी के प्रकोप को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बुधवार व गुरूवार दो दिन निजि व सरकारी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है।
विज्ञापन
मगर इसके बाद भी बुधवार को क्षेत्र के अधिकतर निजि स्कूल शिक्षा विभाग के इन आदेशों की धज्जिया उडाते नजर आये। किसान बढ़ी ठंड को रबी की फसल के लिए फायदेमंद मान रहे है। जिनका कहना है की धुंध व ठ़ड से गेंहू फसल के उत्पादन में अच्छी खासी बढोतरी होगी।
विज्ञापन
ठंड व सर्द हवाओं के कारण लोग मौसमी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। ठंड के कारण बेजुबान पशुओं का बुरा हाल है। पशुपालकों का कहना है की ठंड का असर दुधारू पशुओं पर सबसे अधिक पड़ रहा है। सर्दी के कारण पशुओं का दूध घट गया है।
ठंड व ठंडी हवाओं के चलते पक्षी भीं मौत का शिकार हो रहे है। खुले आसमान के नींचे गुजर बसर करने वाले बेसहारा गरीब लोग भी ठ़ड़ की मार से बेहद दुखी है। हांलाकि ठंड के कारण गर्म कपड़ो की मांग अवश्य बढ़ गई है। जिसके कारण गर्म कपड़े बेचने वाले खुश है।
खुले आसमान में रहने वालों की बढ़ी परेशानी: मौसम में बदलाव के कारण खुले आसमान व तंबू टांगकर रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। उनके लिए ठंड से बचना मुश्किल हो रहा है। खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रहीं है। पछुआ हवा के कारण बढ़ी सर्दी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो रहा है।
गर्म कपड़ों की बढ़ी डिमांड: मौसम में बदलाव के कारण गर्म कपड़ों की डिमांड काफी बढ़ गई है। बाजारों में गर्म कपडों के कई स्टाल लगाए गए हैं। इसके साथ ही सड़क किनारे और फुटपाथ पर भी गर्म कपड़ों की दुकाने सजने लगी है।