{"_id":"5bdf81dcbdec226988376a4b","slug":"winter-will-increase-in-delhi-by-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कल से बढ़ेगी सर्दी, न्यूनतम तापमान पहुंचेगा 13 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कल से बढ़ेगी सर्दी, न्यूनतम तापमान पहुंचेगा 13 डिग्री सेल्सियस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Nov 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
winter
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की आबोहवा में पिछले दो दिनों से हुई तेजी से बढ़ी नरमी के कारण अगले सप्ताह दिल्ली वालों को रजाइयां निकालनी पड़ सकती हैं। दिल्ली में रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंचने के आसार हैं, लिहाजा यहां सर्दी दस्तक देने वाली है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 28 से 30 के बीच बने रहने की संभावना है, लेकिन न्यूनतम तापमान का ग्राफ रात में 13 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस पर रहने की संभावना है।
विज्ञापन
वहीं, मंगलवार को इसमें एक डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। इसके साथ ही बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी यहां का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन