फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi School Winter Vacation: Winter Vacation In Private and Govt Schools of Delhi From 9 To 18 November

Delhi: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, प्रदूषण के बीच 9 से 18 नवंबर तक स्कूलों में सर्दी की छुट्टी

Wed, 08 Nov 2023 01:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 Nov 2023 01:26 PM IST
सार

Delhi School Closed: दिल्ली सरकार ने स्कूलों को सर्दी की छुट्टी अभी घोषित करने का निर्देश दिया है। स्कूलों में पूर्व निर्धारित दिसंबर-जनवरी में होने वाले विंटर ब्रेक को अभी घोषित करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
Delhi School Winter Vacation: Winter Vacation In Private and Govt Schools of Delhi From 9 To 18 November
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण की खतरनाक स्थित को देखते हुए स्कूल में शीतकालीन छुट्टियों की तिथियों में बदलाव किया गया है। अब छात्रों के साथ शिक्षकों की छुट्टियां बृहस्पतिवार से 18 नवंबर तक रहेंगी। यह अवकाश शीतकालीन अवकाश से एडजस्ट किए जाएंगे।

विज्ञापन


 इससे पहले खराब वायु गुणवत्ता के कारण तीन नवंबर से 10 नवंबर तक छुट्टियों की घोषणा के साथ ऑनलाइन कक्षाएं चलाने को कहा था। ऐसे में दीपावली के बाद भी स्कूलों बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशालय ने इसे लेकर परिपत्र जारी किया है। परिपत्र में कहा गया है कि दिल्ली में गंभीर वायु गुणवत्ता के कारण ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप)-4 लागू है।
विज्ञापन


मौसम की स्थितियों से कोई राहत नहीं मिलने की आशंका के मद्देनजर सत्र 2023-24 के लिए समयपूर्व शीतकालीन अवकाश का आदेश है। ऐसे में स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे और छात्रों व शिक्षक की छुट्टी होगी। दिल्ली सरकार ने स्कूलों को सर्दी की छुट्टी अभी घोषित करने का निर्देश दिया है। स्कूलों में पूर्व निर्धारित दिसंबर-जनवरी में होने वाले विंटर ब्रेक को अभी घोषित करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। बुधवार सुबह को आनंद विहार में एक्यूआई 452, आरके पुरम में 433, ओखला में 426, पंजाबी बाग में 460, श्री अरबिंदो मार्ग में 382 शादीपुर में 413 और आईटीओ में 413 दर्ज किया गया। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आज सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई। 

वहीं, टेक्निकल और ऑपरेशनल स्टाफ की एक टीम कनॉट प्लेस स्थित 'स्मॉग टावर' पहुंची। वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उपाय के रूप में कनॉट प्लेस में 'स्मॉग टॉवर' को अब चालू कर दिया गया है। उच्चतम न्यायालय ने कल सरकार को स्मॉग टॉवर की मरम्मत करने का निर्देश दिया था। 


10 को बूंदाबादी के आसार
दिल्ली में 10 नवंबर को हल्की बूंदा बांधी के आसार हैं। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 13 नवंबर तक सुबह धुंध छाया रह सकता है। साथ ही 10 नवंबर को मौसमी दिशाओं में बदलाव के कारण कुछ एक जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed