{"_id":"ece5a5074ea2386cc8a71389ddf77c3b","slug":"wine-smugglers-hit-police-van-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करों ने पुलिस की कार को मारी टक्कर, बचे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब तस्करों ने पुलिस की कार को मारी टक्कर, बचे पुलिसकर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 21 Nov 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में शराब तस्करों ने पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। तस्करों ने टाटा-407 गाड़ी से टक्कर मार कर चेकिंग के लिए लगाया गया बैरिकेड तोड़ दिया और एक पुलिसकर्मी की निजी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटना में कई पुलिस कर्मी गाड़ी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इस दौरान तीन तस्कर फरार हो गए जब कि एक को पुलिस ने धर दबोचा।
टाटा-407 में रखी 162 पेटी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अपराध शखा सेक्टर-30 पुलिस कर्मी ईश्वर ने शुक्रवार को थाना सदर बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बल्लभगढ़ सेक्टर तीन निवासी धर्मेंद्र और बड़ौली निवासी राकेश शराब की तस्करी करते हैं।
विज्ञापन
वे अपने मिनी ट्रक में शराब यूपी की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डीग-असावटी चौक पर नाका लगा कर चेकिंग शुरू कर दी।
इसी दौरान वहां एक टाटा-407 गाड़ी आई, जिसको रुकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी को भगाते हुए बैरिकेड तोड़ दिया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और सड़क किनारे खड़ीपुलिसर्मी ईश्वर की कार को टक्कर मार दी।
कार से टकराने के बाद गाड़ी से उतर कर सभी आरोपी भागने लगे। तभी पुलिस एक आरोपी को दबोचने में सफल रही। पुलिस के गिरफ्त में आए बदमाश की पहचान सेक्टर तीन निवासी कासिम के रूप में हुई है।
पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी को अपने कब्जे में लेते हुए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गाड़ी से 162 पेटी अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की हैं।
कासिम ने पुलिस को बताया कि शराब का मालिक बडौली निवासी राकेश है, उन्होंने गाड़ी पर नकली नंबर प्लेट लगा रखी थी। फरार आरोपियों की पहचान राकेश, धर्मेंद्र व अरशद के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में चुटी है।