फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Winds coming from the mountains will drop the mercury of Delhi

पहाड़ों से आ रही हवाएं गिराएंगी दिल्ली का पारा, आज न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार

Wed, 04 Dec 2019 03:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Dec 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
Winds coming from the mountains will drop the mercury of Delhi
delhi winter - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों से दिल्ली पहुंचने वाली हवाएं बुधवार से सर्दी और बढ़ाएगी। अगले तीन दिनों में दिन और रात का पारा नीचे गिरेगा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अंदेशा है जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

विज्ञापन


हालांकि, मंगलवार की रात का पारा सोमवार से ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान सोमवार के 8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में मंगलवार को 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार से पारा एक बार फिर नीचे गिरेगा। दिन और रात का तापमान औसत से नीचे जाने का अंदेशा है। गिरावट सात दिसंबर तक जारी रहेगी। दूसरी तरफ बुधवार को आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे। सुबह धुंध छाई रहेगी। हवाओं की चाल भी तेज रहेगी। पहाड़ों की तरफ से आ रहीं हवाएं दिल्ली पहुंच रही है। इससे मौसम ठंडा होता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को हवाओं की दिशा दक्षिण पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी रहा। जबकि बुधवार को इसकी दिशा उत्तर व उत्तर पश्चिमी हो जाएगी। इससे दिल्ली का मौसम ठंडा होगा।

अगले  चार दिनों के तापमान का पूर्वानुमान
दिन            न्यूनतम            अधिकतम 
4 दिसंबर    8 डिग्री           23 डिग्री
5 दिसंबर    8 डिग्री           23 डिग्री         
6 दिसंबर    7 डिग्री          22 डिग्री        
7 दिसंबर    7 डिग्री         22 डिग्री     

प्रदूषण स्तर में मामूली इजाफा
दिल्ली की हवा में 24 घंटे के अंदर मामूली खराबी आई है। सोमवार के 279 की तुलना में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 282 रिकार्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी हवा की खराबी का दौर जारी रहेगा। अगले 24 घंटे में हवा खराब से बेहद खराब स्तर में पहुंच सकती है। छह दिसंबर तक इसमें सुधार आने की उम्मीद नहीं है। 


उधर, सफर का कहना है कि प्रदूषण स्तर बढ़ने के पीछे स्थानीय कारक ही प्रभावी हैं। तेज रफ्तार से चल रही हवाओं से पराली का धुआं दूर-दूर तक फैल रहा है। इससे बुधवार को दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं का हिस्सा करीब 8 फीसदी रहेगा। इस बीच पराली जलाने के 332 मामले ही दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed