{"_id":"598826034f1c1bee318b4839","slug":"wind-and-rain-in-delhi-ncr-on-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Aug 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमस भरी गर्मी के साथ शुरु हुए राखी के त्योहार पर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को दोपहर में बारिश का तोहफा मिल गया। पूरे दिल्ली-एनसीआर में दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश होने लगी।
बता दें कि मौसम विभाग सोमवार यानी रक्षाबंधन वाले दिन बादल छाए रहने और अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की थी। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बताई थी। हालांकि मंगलवार से अगले 48 घंटे दिल्ली-एनसीआर समेत चंडीगढ़, हरियाणा व आसपास के राज्यों में अच्छी का भी पूर्वानुमान है।
दिल्ली में सोमवार को दिन की शुरुआत के साथ ही लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। इस बीच दोपहर बाद काले बादल छाए और बारिश भी हुई। मालूम हो कि रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को बारिश के चलते तापमान में रविवार की तुलना में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को दिल्ली में भले ही बारिश न हो लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश का अनुमान है। इस दौरान पहाड़ों पर तेज बारिश हो सकती है।